मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Nepal Earthquake: नेपाल में 5 घंटे में 3 बार आया भूकंप, भूस्खलन से दर्जनों घर ढहे, अब तक 6 की मौत

काठमांडू: नेपाल में मंगलवार (8 नवंबर की) रात 09:07 बजे से लेकर बुधवार तड़के 2:12 बजे तक पांच घंटे के भीतर तीन बार भूकंप आया| सभी 3 भूकंपों का केंद्र नेपाल का डोती जिला रहा| 9 नवंबर करीब 1.57 बजे नेपा…

Nepal Earthquake: नेपाल में 5 घंटे में 3 बार आया भूकंप, भूस्खलन से दर्जनों घर ढहे, अब तक 6 की मौत
Nepal Earthquake: नेपाल में 5 घंटे में 3 बार आया भूकंप, भूस्खलन से दर्जनों घर ढहे, अब तक 6 की मौत | फ़ोटो: TVL News

काठमांडू:  नेपाल में मंगलवार (8 नवंबर की) रात 09:07 बजे से लेकर बुधवार तड़के 2:12 बजे तक पांच घंटे के भीतर तीन बार भूकंप आया| सभी 3 भूकंपों का केंद्र नेपाल का डोती जिला रहा| 9 नवंबर करीब 1.57 बजे नेपाल, मणिपुर में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी|  नेपाल के दोती जिले में स्थानीय समयानुसार लगभग 2:12 बजे भूकंप के बाद घर गिरने से 6 लोगों की मृत्यु हुई



मंगलवार/बुधवार रात 2:12 बजे 6.6 तीव्रता के साथ आए तीसरे भूकंप के कारण वहां की इमारतें ढह गईं। नेपाल में कल ही 5.7 और 4.1 की तीव्रता वाले 2 अन्य भूकंप आए थे।



नेपाल अधिकारियों  के मुतबिक,''नेपाल के दोती जिले में भूकंप के बाद घर गिरने से 6 लोगों की मृत्यु हुई| मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, मृतकों में एक महिला और दो बच्चे होने की आशंका है| 



डोटी की मुख्य जिला अधिकारी कल्पना श्रेष्ठ के मुतबिक,''5 लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं| नेपाल सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है।



नेपाल का राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (NSC) ने बताया,''नेपाल के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में तीन भूकंप के झटके दर्ज किए गए|



नेपाल में 08 नवंबर को स्थानीय समयानुसार रात 09:07 बजे पहला भूकंप आया| इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 थी| दूसरी बार रात 09:56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, इसकी तीव्रता तीव्रता 4.1 मापी गई| फिर बुधवार तड़के  02.12 बजे 6.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए|


दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 6.3 मापी गई तीव्रता


बता दें, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए| दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी,पंजाब-हरियाणा के कई इलाके मंगलवार/बुधवार रात भूकंप के तेज झटकों से दहल गए| राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक,' 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था| 



नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया,''आज 9 नवंबर सुबह करीब 6.27 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।