गाजियाबाद: छत्तीसगढ़ पुलिस ज़ी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन के खिलाफ दर्ज़ प्राथमिकी के सिलसिले में उनके घर उन्हें गिरफ़्तार करने पहुंची है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक वीडियो बयान को ग़लत तरीके से उद्धृत किया था, बाद में एक टीवी प्रसारण पर उन्होंने ग़लती मानते हुए, सुधार किया।
zee News के एंकर रोहित रंजन को गिरफ़्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस और यूपी पुलिस में जोरदार बहस और धक्का-मुक्की | छत्तीसगढ़ पुलिस एंकर को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी, जबकि गाजियाबाद में पुलिस एंकर को कहीं ओर लेकर निकल गई|
रोहित रंजन ने सीएम योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी लखनऊ को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है, क्या ये क़ानूनन सही है|
इस पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने जवाब किया कि अगर वारंट है तो किसी को सूचित करने की जरूरत नहीं है| रायपुर पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'सूचित का ऐसा कोई नियम नहीं है| हालांकि, अब उन्हें सूचना मिल चुकी है| पुलिस टीम ने आपको कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया| आपको सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपना बचाव अदालत में रखना चाहिए'