नई दिल्ली: आउटर दिल्ली के सुल्तानपुरी के 'अंजलि हॉरर डेथ केस' में 'चश्मदीद' निधि की गिरफ्तारी की खबरों को दिल्ली पुलिस ने खारिज किया| पुलिस ने कहा,''निधि को 'केस' में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है| दरअसल,आज सुबह मीडिया में यह खबरें थीं कि पुलिस ने 'अंजलि डेथ केस' में निधि को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया कि निधि को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस सीआरपीसी की धारा 164 के तहत निधि का बयान दर्ज कर चुकी है लेकिन अब सामने आए कुछ तथ्यों को लेकर उससे पूछताछ होगी।
दिल्ली पुलिस ने कहा,''मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि निधि (चश्मदीद) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि उन्हें पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है|
कंझावला रोड हॉरर केस में पुलिस ने गुरुवार देर रात मामले के छठे आरोपी आशुतोष को भी गिरफ्तार कर लिया है। आशुतोष की ही कार से अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था और आशुतोष ने ही पुलिस को गलत बयान दिया था कि दीपक उससे कार ले गया था। पुलिस अभी आशुतोष से पूछताछ कर रही है। सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए बीती रात में संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस एहतियात के तौर पर रात में उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले गई थी।
सुल्तानपुरी के कंझावला हॉरर डेथ केस में 5 नहीं बल्कि 7 लोग शामिल थे| कंझावला में कार से 12 किलोमीटर तक घसीटकर अंजलि नाम की 20 वर्षीय युवती को मार डालने के मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कई अहम खुलासे किए थे| दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि सुल्तानपुरी दुर्घटना मामले में दो और लोग शामिल थे, जिसमें अंजलि नाम की युवती को नए साल के दिन तड़के सुल्तानपुरी और कंझावला से लगभग 12 किलोमीटर तक एक कार ने घसीटा था।
कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार कई किलोमीटर तक घसीटा, सड़क पर नग्न अवस्था में मिली लाश
दिल्ली पुलिस ने कहा था कि पांच लोगों से पूछताछ के दौरान, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, उन्हें आशुतोष और अंकुश के रूप में पहचाने गए दो और युवकों की मामले में संलिप्तता के बारे में पता चला। पुलिस ने कहा था कि, “हमारी टीम छापेमारी कर रही है। हमने चश्मदीद (निधि) का बयान दर्ज कर लिया है...| हम उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।'
दिल्ली रोड हॉरर: बहुत ज्यादा नशे की हालत में थी अंजलि, मृतक की दोस्त निधि ने किया खुलासा
कार से घसीटकर युवती को मार डालने के मामले में आया नया मोड़, मृतका के साथ उसकी सहेली भी स्कूटी पर थी
अंजलि और निधि के बीच होटल में हुआ था झगड़ा, मैनेजर ने रोका तो बाहर आकर दोनों खूब लड़ी...
मृतका की मां ने निधि के 'अंजलि के शराब पीने के' दावों को बताया झूठा, कहा- सब सोची-समझी साजिश