मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली मेयर चुनाव: BJP और AAP पार्षदों के बीच 'हिंसक झड़प' के बाद MCD सदन स्थगित

नई दिल्‍ली: दिल्ली मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से पहले सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हुआ। शुक्रवार को दिल्ली मेयर चुनाव से पहले नारेबाजी के बीच भाजपा और AAP पार्षद आपस में भिड़े, जमकर हुई झड़प।…

दिल्ली मेयर चुनाव: BJP और AAP पार्षदों के बीच 'हिंसक झड़प' के बाद MCD सदन स्थगित
दिल्ली मेयर चुनाव: BJP और AAP पार्षदों के बीच 'हिंसक झड़प' के बाद MCD सदन स्थगित | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: दिल्ली मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से पहले सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हुआ। शुक्रवार को दिल्ली मेयर चुनाव से पहले नारेबाजी के बीच भाजपा और AAP पार्षद आपस में भिड़े, जमकर हुई झड़प। दिल्ली मेयर चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले AAP और भाजपा पार्षदों के बीच हंगामे के चलते MCD सदन स्थगित कर दिया गया है।



एमसीडी मेयर चुनाव पीठासीन अधिकारी के बार-बार आग्रह करने के बावजूद 'भाजपा और AAP' पार्षद अपनी सीटों पर बैठने के लिए तैयार नहीं हैं। दोनों पार्टियों के पार्षद एक दूसरे पर चोर, गुंडागर्दी'  होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। 



भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों में धक्का-मुक्की हुई। और फिर पार्षदों में मारपीट शुरू हो गई और कई पार्षद पीठासीन अधिकारी के आसन से नीचे गिर गए।  पार्षदों ने हंगामे के दौरान माइक, कुर्सी और टेबल भी तोड़ दी। बैठक में हंगामा करने के दौरान निगम सचिव से पार्षदों ने फाइल भी छीनी।



भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के बीच आज केवल चार नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, बाकी सदस्य सदन की अगली बैठक में शपथ लेंगे। एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। 



सदन स्थगित करने से पहले एमसीडी मेयर चुनाव पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा,''मैंने सदन की कार्रवाई सुचारू रूप से चलाने के लिए कई बार अपील की लेकिन हंगामा जारी है। अगर वो शांति से बैठते हैं तो हम शपथ दिलाने के लिए तैयार हैं। अगर ये लोग शांति से नहीं बैठेंगे तो हम अगली तारीख का इंतजार करेंगे|



सिविक सेंटर में शुक्रवार को दिल्ली मेयर चुनाव के पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी के सदस्‍यों ने हंगामा किया।वोटिंग शुरू होने से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी के पार्षदों में धक्‍का मुक्‍की हुई। इस दौरान नारेबाजी की गई और पर्चे उछाले गए। बीजेपी और आप के पार्षद एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी में लगे रहे। हंगामे को आम आदमी पार्टी ने 'बीजेपी की गुंडागर्दी' करार दिया। वहीं बीजेपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) डर गई है।  इस बीच दिल्ली मेयर चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले AAP और भाजपा पार्षदों के बीच हंगामे के चलते MCD सदन स्थगित कर दिया गया है।



भाजपा की गुंडागर्दी: AAP

AAP पार्षद प्रवीण कुमार ने कहा, आज गैर कानूनी तरीके से भाजपा की गुंडागर्दी देखने को मिली। सबसे पहले मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा था। जब हमने इसका विरोध किया और पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराने की मांग की तो हंगामा हो गया। उन्होंने (भाजपा) मेरे ऊपर एक मोमेंटो फेंका|


सदन में भाजपा का खूनी खेल शुरू

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सदन में भाजपा का खूनी खेल शुरू। चुनाव में जनता ने हरा दिया तो भाजपा सदन में गुंडागर्दी कर रहीं है। दो बार के आम आदमी पार्टी के  पार्षद प्रवीण कुमार पर सदन के अंदर भाजपा वालो ने किया जानलेवा हमला। इस काम में कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ।


भाजपा बेईमानी से एमसीडी में कब्जा करना चाहती है: सौरभ भारद्वाज

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी सदन में नॉमिनेटेड पार्षद ने वोट नहीं डाली। भाजपा बेईमानी से एमसीडी में कब्जा करना चाहती है। बीजेपी वालों तुम्हारी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे।



'देश जानता है कि BJP हत्यारों-बलात्कारियों-गुंडों की पार्टी है: AAP

AAP ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि,''देश जानता है कि BJP हत्यारों-बलात्कारियों-गुंडों की पार्टी है। AAP पढ़े-लिखे लोगों की पार्टी है। गैर क़ानूनी रूप से Nominated पार्षदों को नियुक्त  करते हैं, गैर क़ानूनी तरीके से उन्हें पहले शपथ दिलाई जाती है। सब कुछ संविधान के ख़िलाफ़ हो रहा है।



'MCD में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालो: सिसोदिया

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा,'MCD में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालो!  चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की ग़ैरक़ानूनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की ग़ैरक़ानूनी नियुक्ति, और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना….  अगर जनता के फ़ैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए?


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 243R स्पष्ट रूप से मनोनीत सदस्यों को सदन में मतदान करने से रोकता है। उन्हें सदन में वोट दिलाने की कोशिश असंवैधानिक है।



कुकर्मों पर बोलने से पहले सत्येंद्र जैन,ताहिर हुसैन और संदीप कुमार के कुकर्मों पर कुछ तो बोलते: भाजपा

भाजपा ने  मनीष सिसोदिया पर पलटवार करते हुए कहा कि,''कुकर्मों पर बोलने से पहले, एक बार सत्येंद्र जैन,ताहिर हुसैन और संदीप कुमार के कुकर्मों पर कुछ तो बोलते सिसोदिया जी, ग़ैर क़ानूनी काम, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार में AAP की बराबरी कोई नहीं कर सकता !


केजरीवाल ने अपने और AAP के गुंडों के लिए अपना खुद का अलग से संविधान बना रखा है: भाजपा

भाजपा ने केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि,''अरविंद जी संविधान देश के हर नागरिक के लिए होता है लेकिन आपने अपने और AAP के गुंडों के लिए अपना खुद का अलग से संविधान बना रखा है। आपकी संविधान विरोधी और आलोकतान्त्रिक मानसिकता का सबूत ''Aap Ke Gunde'' पार्षद दिखा रहे हैं।



 केजरीवाल के इशारों पर AAP के नेता सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं: भाजपा

भाजपा ने AAP पर हमला करते हुए कहा कि,''आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के इशारों पर सिविक सेंटर में सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी | दिल्ली भाजपा ने ट्वीट किया,''AAP मेयर चुनाव के बीच भी उतर आए गुंडागर्दी पर-साफ़ दिख रहा है हार का डर! बेशर्मी की हद पार, मेयर चुनाव में वोटिंग के दौरान सदन की गरिमा को किया तार- तार! नारेबाजी से काम नहीं चला तो हाथापाई पर उतर आई AAP!


आदेश गुप्ता ने AAP पर बोला हमला

भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि अराजकता आप की मानसिकता में निहित हो चुकी है! आज सदन में गुंडागर्दी और मारपीट करके लोकतंत्र का खिलवाड़ करने का कुकर्म जो आप के गुंडों ने किया है, यह इनकी नैतिक स्तर पर हार है।


कभी केजरीवाल अपने घर पर अफसरों को पिटवाता, कभी इनके MLA बुजुर्गों को पीटते

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि,''आम आदमी पार्टी का आलोकतान्त्रिक मुखौटा फिर देश के सामने आ चुका है। MCD में अभी तो मेयर भी नहीं बना है इतने में ही सिविक सेंटर में AAP के गुंडे गुंडागर्दी करने लगे हैं। कभी अरविंद केजरीवाल अपने घर पर अफसरों को पिटवाता है, कभी इनके MLA बुजुर्गों को पीटते हैं। शर्मनाक!






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।