मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने दिया भाजपा सांसद की चुनौती का जवाब, कालिंदी कुंज के यमुना घाट पर लगाई डुबकी, बोले- यमुना स्वच्छ, बेझिझक होकर डुबकी लगाएं

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने कालिंदी कुंज के यमुना घाट पर स्नान किया। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की फटकार और चुनौती के बाद DJB के उपचार गुणवत्ता नियंत्रण निदेशक संजय शर्मा ने रविवार को छठ प…

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने दिया भाजपा सांसद की चुनौती का जवाब, कालिंदी कुंज के यमुना घाट पर लगाई डुबकी, बोले- यमुना स्वच्छ, बेझिझक होकर डुबकी लगाएं
दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने दिया भाजपा सांसद की चुनौती का जवाब, कालिंदी कुंज के यमुना घाट पर लगाई डुबकी, बोले- यमुना स्वच्छ, बेझिझक होकर डुबकी लगाएं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने कालिंदी कुंज के यमुना घाट पर स्नान किया। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की फटकार और चुनौती के बाद DJB के उपचार गुणवत्ता नियंत्रण निदेशक संजय शर्मा ने रविवार को छठ पूजा से पहले यमुना में स्नान किया।



दरअसल, भाजपा लगातार आरोप लगा रही है कि यमुना में टॉक्सिक फॉर्म को हटाने के लिए ज़हरीले रासायन का छिड़काव किया जा रहा है | आज रविवार को DJB के अधिकारी संजय शर्मा ने नदी के पानी से स्नान किया और लोगों को आश्वस्त किया कि पवित्र स्नान के लिए पानी सुरक्षित है|



दिल्ली जल बोर्ड के निदेशक (क्वालिटी कंट्रोल) संजय शर्मा ने कहा,''पानी का BOD लेवल 12-13 है, TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज़्यादा है। यमुना नदी स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं|



बता दें कि, शुक्रवार को यमुना नदी की सतह पर तैरते झाग को खत्म करने के लिए डीजेबी के अधिकारियों द्वारा यमुना नदी में केमिकल के छिड़काव किया जा रहा था। भाजपा के नेता परवेश वर्मा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा शुक्रवार को यमुना नदी घाट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए तू-तड़ाक की भाषा में बात की| इसका वीडियो भी आमने आया था



वीडियो में DJB के अधिकारी संजय शर्मा से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा कहते दिख रहे हैं, ''ये केमिकल मैं तेरे सिर पर डाल दूं। बेशर्म घटिया आदमी यहां आकर बकवास कर रहा है तू, इस केमिकल में डुबकी लगाकर दिखा’। 



वायरल वीडियो में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा कह रहे हैं कि, तेरे (अधिकारी संजय शर्मा) सिर पर डाल दूं ये केमिकल। तुम यहां पर केमिकल डाल दो, फिर लोग इसमें डुबकी लगाएंगे, ये मैं तेरे सिर पर डाल दूं? 



आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी शुक्रवार को दो वीडियो ट्वीट किए थे, जिनमें प्रवेश वर्मा एक अधिकारी से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा था, दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारी कर रही है और भाजपा के नेता काम रोक रहे हैं , बदतमीज़ी कर रहे हैं। भाजपा चाहती है पूर्वांचली भाइयों को परेशानी हो और त्योहार ख़राब हो।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।