नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) की चुनावी लड़ाई जीत ली है और भाजपा के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Polls) में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुमत मिला है| दिल्ली MCD चुनाव की मतगणना समाप्त हुई। दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Polls) में आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम पर भाजपा (BJP) का शासन था, जिसे आम आदमी पार्टी ने छीन लिया है|
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं।
MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं|
केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं|
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 'मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है। आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है| मान ने कहा कि,''जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा|