मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दिल्ली की जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री बैन, NCW ने शाही इमाम को भेजा नोटिस, कहा- “बहुत ही शर्मनाक फ़ैसला ”

नई दिल्ली: जामा मस्जिद में अकेली लड़की और लड़कियों के समूह के प्रवेश पर रोक लगाई गई। जामा मस्जिद के PRO सबीउल्लाह खान ने कहा, "अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे द…

दिल्ली की जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री बैन, NCW ने शाही इमाम को भेजा नोटिस, कहा- “बहुत ही शर्मनाक फ़ैसला ”
दिल्ली की जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री बैन, NCW ने शाही इमाम को भेजा नोटिस, कहा- “बहुत ही शर्मनाक फ़ैसला ” | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: जामा मस्जिद में अकेली लड़की और लड़कियों के समूह के प्रवेश पर रोक लगाई गई। जामा मस्जिद के PRO सबीउल्लाह खान ने कहा, "अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है।"



लड़कियों के मस्जिद में प्रवेश को प्रतिबंधित करने के जामा मस्जिद प्रशासन के फैसले पर ⁦दिल्ली महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है | दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने मस्जिद में लड़कियों की एंट्री पर रोक लगाने के फैसले को लेकर शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी को नोटिस जारी किया है और 28 नवम्बर तक जवाब मांगा है|



NCW की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा,''जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फ़ैसला बिलकुल ग़लत है। जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूँ। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।



NCW की अध्यक्ष ने कहा,'ये बहुत ही शर्मनाक और गैर संवैधानिक हरकत है। इन्हें क्या लगता है ये भारत नहीं ईरान है कि इनका जब मन करेगा महिलओं से ये भेदभाव करेंगे और इन्हें कोई कुछ नहीं कहेगा। जितना हक एक पुरुष का इबादत करने का है उतना ही एक महिला का भी है| दिल्ली महिला आयोग ने शाही इमाम को नोटिस जारी किया है। हम चाह???े हैं कि ये गैर संवैधानिक हरकत तुरंत खत्म हो|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।