मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

श्रद्धा मर्डर केस: लिव इन पार्टनर आफताब ने प्रेमिका की हत्या, फिर शव को 35 टुकड़ों में काटा....फ्रिज में रख दिया, रोजाना रात 2 बजे निकलता था टुकड़े ठिकाने लगाने

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अपनी 26 वर्षीय लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या और फिर शव को टुकड़े टुकड़े कर गायब करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| दिल्ली क…

श्रद्धा मर्डर केस: लिव इन पार्टनर आफताब ने प्रेमिका की हत्या, फिर शव को 35 टुकड़ों में काटा....फ्रिज में रख दिया, रोजाना रात 2 बजे निकलता था टुकड़े ठिकाने लगाने
श्रद्धा मर्डर केस: लिव इन पार्टनर आफताब ने प्रेमिका की हत्या, फिर शव को 35 टुकड़ों में काटा....फ्रिज में रख दिया, रोजाना रात 2 बजे निकलता था टुकड़े ठिकाने लगाने | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली में अपनी 26 वर्षीय लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या और फिर शव को टुकड़े टुकड़े कर गायब करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| दिल्ली की महरौली पुलिस ने आज यानी सोमवार को दिल दहला देने वाले 6 महीने पुराने हत्याकांड मामले का खुलासा किया। महरौली पुलिस ने श्रद्धा नाम की युवती की हत्या, उसके शव को टुकड़े- टुकड़े करने और गायब करने के आरोप में आफताब को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने आरोपी आफताब पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है और श्रद्धा के शव को खोजा जा रहा है| दिल्ली की एक कोर्ट ने आरोपी आफताब पूनावाला को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।



26 वर्षीय आरोपी आफताब अमीन पूनावाला मुंबई का रहने वाला है | मुंबई में काम करने के दौरान दोनों (श्रद्धा-आफताब) में प्यार हो गया और परिवारों के विरोध के बाद दोनों भागकर दिल्ली आ गए। यहाँ उसने मई 2022 में बेरहमी से श्रद्धा वाकर की हत्या कर दी |  इसके बाद शव को चापड़ से 35 टुकड़ों में काटा और दिल्ली के अलग अलग इलाकों में फेंक दिया|



बताया जा रहा है, जब वह (श्रद्धा)  शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो उसने (आफताब ने) उसकी (श्रद्धा की) हत्या कर दी|आफताब ने पहले श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की |  इसके बाद शव को आरी/चापड़ से 35 टुकड़ों में काटा, और फिर टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया| इसके बाद आफताब रोज रात 2 बजे फ्लैट से शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और शहर के अलग अलग इलाक़ों में फेंक कर आ जाता था।



मुंबई के एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी श्रद्धा

26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। आफताब भी कॉल सेंटर में काम करता था| 2019 में दोनों की मुलाकात हुई। दोनों प्यार करने लगे, लेकिन दोनों के रिश्तों से परिवार वाले नाखुश थे। इसके चलते दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और महरौली के एक फ्लैट में लिव इन में रहने लगे। 



श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी लेते रहते थे। लेकिन जब सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया, तब लड़की के पिता 8 नवंबर को श्रद्धा के फ्लैट पर पहुंचे, जहां बेटी किराये पर रहती थी तो फ्लैट के दरवाजे पर ताला बंद मिला| फिर उन्होंने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को एफआईआर दर्ज कराई| 



टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दिल्ली पुलिस आफताब की तलाश में जुट गई। जिसके बाद एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रद्धा उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया।  उसने 18 मई  को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी| इसके बाद उसने उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। 


रोज रात 2 बजे फ्लैट से निकलता था, शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता था

आफताब ने यह भी कबूल किया है कि वह रोज रात 2 बजे फ्लैट से निकलता था और 18 दिन तक शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर जाकर फेंकता रहा| उसने शव को रखने के लिए एक 300 लीटर का बड़ा फ्रिज खरीद कर लाया था| घर में शव की बदबू न फैले इसलिए अगरबत्ती जलाता था| आफताब सेफ की ट्रेनिंग ले चुका है, इसलिए उसे इस बात की जानकारी है कि कैसे टुकड़े किए जाते हैं|



आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह हर रोज रात को 2 बजे घर से निकलता और टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाता। पुलिस के मुताबिक, आफताब ने शव के टुकड़े करने के लिए आरी का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कहा कि हमने शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं, लेकिन अभी कह नहीं सकते की वो इंसान की बॉडी का पार्ट है या नही| जिस हथियार से बॉडी को काटा गया है वो अभी बरामद नहीं हुआ है|



पिता ने मुंबई पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

श्रद्धा मर्डर केस पर  साउथ दिल्ली के ADCP अंकित चौहान ने कहा,''यहां पर एक लड़का-लड़की मुंबई से आए थे। जब लड़की के माता-पिता की लड़की से बहुत दिनों तक बात नहीं हो पाई तो लड़की के माता-पिता ने उसकी लापता रिपोर्ट मुंबई पुलिस में कराई। वहां से उनको लड़की का आखिरी ज्ञात स्थान दिल्ली पता चला|



वह लोग (माता-पिता) हमारे पास महरौली थाना आए जिसके बाद हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की। दोनों लोग मुंबई में काम करते थे, लड़के ने यहां आने के बाद यहां काम शुरू कर दिया था। लड़की की पहचान आफताब पूनावाला के रूप में हुई है। यह दोनों एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर मिले थे|



ADCP अंकित चौहान ने कहा,'' इन दोनों (श्रद्धा-आफताब) के झगड़े होने लगे थे जिसके बाद दोनों अपना आपा खो बैठते थे। इस बार लड़के ने आपा खोया और घटना को अंजाम दिया। उसने हमें बताया कि उसने लड़की के टुकड़े-टुकड़े कर उसके हिस्सों को आस-पास के इलाकों में फेंक दिया। हमने लड़के को गिरफ़्तार कर लिया है और कार्रवाई जारी है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।