मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

‘देवा’ बना 2025 का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड ओवरसीज ग्रॉसर!

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ रही है। यह फिल्म सभी ओर से जबरदस्त प्यार बटोर रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।भारत में ₹6.82 करोड़ की ओपनिंग के…

‘देवा’ बना 2025 का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड ओवरसीज ग्रॉसर!
‘देवा’ बना 2025 का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड ओवरसीज ग्रॉसर! | फ़ोटो: TVL News

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ रही है। यह फिल्म सभी ओर से जबरदस्त प्यार बटोर रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।


भारत में ₹6.82 करोड़ की ओपनिंग के साथ, फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।


अब देवा ने विदेशों में भी अपनी धाक जमा ली है। यह फिल्म 2025 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड ओवरसीज ग्रॉसर बन गई है।


जी हां, देवा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है! अपने पहले वीकेंड में ₹11.6 करोड़ की कमाई के साथ, इसने 2025 में रिलीज़ हुई अन्य हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।


यह शानदार प्रदर्शन इसकी जबरदस्त अंतरराष्ट्रीय अपील को दर्शाता है और बीते छह महीनों में रिलीज़ हुई अधिकतर हिंदी फिल्मों से आगे निकल चुका है।


इसके अलावा, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है और यह लगातार ग्रोथ दिखा रही है। सोमवार तक देवा की कुल वैश्विक कमाई ₹38.30 करोड़ तक पहुंच गई है।


मलयालम फिल्ममेकर रॉशन एंड्रूज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। देवा 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और अब भी धूम मचा रही है!



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।