मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नेमावर नरसंहार: पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM कमलनाथ, 25 लाख की सहायता देने की घोषणा की, CBI जांच की मांग

देवास: मध्यप्रदेश के देवास के नेमावर में परिवार के 5 सदस्यों की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि,''प्रदेश में ऐसा अपराध BJP के संरक्षण में हुआ है। हम मांग करते हैं कि इस मा…

नेमावर नरसंहार: पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM कमलनाथ, 25 लाख की सहायता देने की घोषणा की, CBI जांच की मांग
नेमावर नरसंहार: पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM कमलनाथ, 25 लाख की सहायता देने की घोषणा की, CBI जांच की मांग | फ़ोटो: TVL News

देवास:  मध्यप्रदेश के देवास के नेमावर में परिवार के 5 सदस्यों की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि,''प्रदेश में ऐसा अपराध BJP के संरक्षण में हुआ है। हम मांग करते हैं कि इस मामले में CBI जांच हो। यह मामला सिर्फ एक परिवार का नहीं है बल्कि पूरे आदिवासी समाज का है। हम परिवार के 5 सदस्यों को 5-5 लाख रुपए देंगे|



कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि,''मध्यप्रदेश में आदिवासी, दलित और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। कुंभकरण की नींद सो रही सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से हर जुल्म का विरोध करें, पीड़ितों की मदद करें और मध्य प्रदेश के मान सम्मान को हर कीमत पर बचाएं।



सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेमावर के पीडि़त परिवार से मिले और कांग्रेस की तरफ से 25 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने इस जघन्य हत्याकांड की CBI जांच की मांग की।इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई आखिरी तक लड़ेगी। जीतू पटवारी ने कहा,'' पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के साथ नेमावर पहुँचकर जघन्य हत्याकांड में मारे गए आदिवासी परिवार के परिजनों से मुलाक़ात की, इस दौरान माननीय कमलनाथ जी ने जघन्य हत्याकांड को लेकर पत्रकारों से चर्चा की..।




इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि,नेमावर की घटना सभ्‍य समाज के माथे पर कलंक है। आदिवासी समुदाय के साथ हुए इस जघन्‍य अपराध के बाद से मैं एक दिन भी चैन से नहीं रह सका।  आज पीडि़त परिवार से मिलकर उनकी व्‍यथा में सहभागी बनूंगा।  आदिवासी परिवार का दुख, कमलनाथ का दुख है। आदिवासी समाज की पीड़ा, कमलनाथ की पीड़ा है। मैं चाहता हूँ कि नेमावर हत्याकांड की जाँच सीबीआई से हो और एक ग़ैर राजनीतिक नागरिक समिति बने जो पूरे मामले को देखे। पुलिस पर अत्यधिक राजनैतिक दबाव है।




कमलनाथ ने कहा कि,''मैं आज नेमावर के पीडि़त आदिवासी परिवार से मिला।  परिजनों ने मुझे बताया कि उन्‍हें पुलिस में रिपोर्ट लिखाने में बहुत परेशानी हुई। पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।  पुलिस यह कोशिश करती रही कि किसी तरह मामला दबा दिया जाए। कमलनाथ ने कहा,''पुलिस इसलिए नेमावर के आदिवासी परिवार के सामूहिक हत्‍याकांड को दबा रही थी क्‍योंकि आरोपियों को बीजेपी नेताओं का संरक्षण हासिल था।  पूरे प्रदेश में हिंसा का वातावरण बन रहा है। ऐसा वातावरण तब बनता है, जब अपराधियों को सरकार का संरक्षण हासिल होता है।




पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,''प्रदेश में अपराधी तत्‍व हावी हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। बस यही कोशिश की जा रही है कि मामला दबा दिया जाए।  नेमावर हो या दूसरे मामले हर जगह सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। सरकार दबाने की कितनी भी कोशिश कर ले, कमलनाथ हर कमजोर और सताये हुए व्‍यक्ति की आवाज बनेगा।




एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया था,'' कमलनाथ जी नेमावर पहुँचेंगे- —देवास के नेमावर में बच्चियों से दुष्कर्म के बाद दो बहनों, भाई एवं माता पिता की जघन्य हत्या कर दी गई। कमलनाथ जी कुछ ही देर में पीड़ित परिवारों के घर जाकर इस दुख-दर्द में शामिल होंगे और मामले की वस्तुस्थिति जानेंगे। आदिवासियों के साथ, खड़े हैं कमलनाथ।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।