मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

JEE Main Exam 2023: जेईई मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आज से शुरू

नई दिल्ली: JEE (मेन) 2023 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा- जनवरी 2023 में पहला सत्र और अप्रैल 2023 में दूसरा सत्र। JEE(मेन) 2023 13 भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, म…

JEE Main Exam 2023: जेईई मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आज से शुरू
JEE Main Exam 2023: जेईई मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आज से शुरू | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: JEE (मेन) 2023 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा- जनवरी 2023 में पहला सत्र और अप्रैल 2023 में दूसरा सत्र। JEE(मेन) 2023 13 भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा| राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यह जानकारी दी है|



नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण 15 दिसंबर, 2022 से शुरू होगा और 12 जनवरी, 2023 को बंद होगा। उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से शुल्क के सफल लेनदेन की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2023 तक है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा की घोषणा जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में होगी और प्रवेश पत्र जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में डाउनलोड किया जा सकता है।



जेईई परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। जेईई (मेन) - 2023 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। 



शैक्षणिक सत्र 2023-24 की परीक्षा दो सत्रों- सत्र 1 (जनवरी 2023) और सत्र 2 (अप्रैल 2023) में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र की तारीखें जारी कर दी गई हैं। जेईई (मेन) - 2023 के पहले सत्र में, केवल सत्र 1 दिखाई देगा और उम्मीदवार इसका विकल्प चुन सकते हैं। अगले सत्र में, सत्र 2 दिखाई देगा, और उम्मीदवार उस सत्र का विकल्प चुन सकते हैं। सूचना बुलेटिन में उपलब्ध विवरण के अनुसार सत्र 2 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोली जाएगी और एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अलग से अधिसूचित भी की जाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।