मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर देहात: पुलिस कस्टडी में व्यापारी बलवंत सिंह की मौत मामले में फरार एसओजी गिरफ़्तार, अन्य पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं 6 टीमें

कानपुर देहात: कानपुर देहात के थाना शिवली इलाके के लालपुर सराय गांव के रहने वाले व्यापारी बलवंत सिंह की पुलिस कस्टडी में मौत मामले में फरार एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम को आज गुरुवार को गिरफ़्तार कर लिय…

कानपुर देहात: पुलिस कस्टडी में व्यापारी बलवंत सिंह की मौत मामले में फरार एसओजी गिरफ़्तार, अन्य पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं 6 टीमें
कानपुर देहात: पुलिस कस्टडी में व्यापारी बलवंत सिंह की मौत मामले में फरार एसओजी गिरफ़्तार, अन्य पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं 6 टीमें | फ़ोटो: TVL News

कानपुर देहात: कानपुर देहात के थाना शिवली इलाके के लालपुर सराय गांव के रहने वाले व्यापारी बलवंत सिंह की पुलिस कस्टडी में मौत मामले में फरार एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम को आज गुरुवार को गिरफ़्तार कर लिया गया है। थाना शिवली इलाके में हुई लूटकांड में सोमवार शाम (12 दिसंबर, 2022) को पुलिस ने व्यापारी बलवंत सिंह समेत 4 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। सोमवार-मंगलवार की रात पुलिस ने हिरासत में पूछताछ के दौरान बलवंत को पीट-पीटकर मार डाला| युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया|  जिसके बाद मंगलवार को ही SOG की टीम, थाना प्रभारी राजेश सिंह, मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश व अन्य लोगों को निलंबित कर दिया गया था| मामले में कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी प्रभारी सहित 7 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।


मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ़्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने आज गुरुवार को सस्पेंड एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।



कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक सुनीति सिंह ने कहा,''6 दिसंबर को थाना शिवली में एक लूट की घटना कारित हुई थी। थाना शिवली और SOG की ज्वाइंट टीम ने अविनाश कुशवाहा, सूरज, शिवा को गिरफ़्तार किया है। इनके बयानों में कुछ और नाम सामने आए| बलवंत नामक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया गया, उस दौरान उसने सीने में दर्द की शिकायत की। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पंचनामा कर आगे की कार्रवाई जारी है।



SP सुनीति सिंह ने कहा, SOG की टीम, थाना प्रभारी, मैथा चौकी प्रभारी व अन्य लोगों को निलंबित किया है| मामले में अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया गया था। आज तत्कालीन SOG प्रभारी प्रशांत गौतम जिन्हें पूर्व में सस्पेंड किया गया था, उन्हें गिरफ़्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए टीमें काम कर रही हैं|



बता दे कि,''सरैया गांव में 6 दिसंबर को चंद्रभान सिंह नाम के कारोबारी से लूट हुई थी। वह दुकान बंद करके लौट रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख रुपए और 40 हजार के आभूषण लूट लिए थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच, सोमवार शाम को पुलिस ने चंद्रभान के भतीजे बलवंत समेत 4 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था।



सोमवार-मंगलवार की रात पुलिस हिरासत में बलवंत की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान बलवंत की तबीयत बिगड़ी, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मृतक के बड़े भाई सचिन ने पुलिस पर बलवंत को पीट-पीटकर मार डालने का का आरोप लगाया था। 


कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक ने तबीयत बिगड़ने से मौत की बात कही थी। SP सुनीति सिंह ने कहा था,''बलवंत नामक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया गया, उस दौरान उसने सीने में दर्द की शिकायत की। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।