मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोविड मरीजों के इलाज के लिए गोरखपुर की डॉ हर्षिता ने टाल दी अपनी शादी, प्रियंका गांधी ने चिट्ठी भेज की सराहना, कहा-आपका सेवाभाव करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगा

गोरखपुर/लखनऊ: गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में तैनात डॉ हर्षिता द्विवेदी के 'कोविड मरीजों के इलाज के लिए' शादी टालने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने डॉ हर्षिता द्विवेदी…

कोविड मरीजों के इलाज के लिए गोरखपुर की डॉ हर्षिता ने टाल दी अपनी शादी, प्रियंका गांधी ने चिट्ठी भेज की सराहना, कहा-आपका सेवाभाव करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगा
कोविड मरीजों के इलाज के लिए गोरखपुर की डॉ हर्षिता ने टाल दी अपनी शादी, प्रियंका गांधी ने चिट्ठी भेज की सराहना, कहा-आपका सेवाभाव करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगा | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर/लखनऊ: गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में तैनात डॉ हर्षिता द्विवेदी के 'कोविड मरीजों के इलाज के लिए' शादी टालने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने डॉ हर्षिता द्विवेदी को पत्र भेजकर सराहना की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''नमन है उन स्वास्थ्यकर्मियों को जो निस्वार्थ एवं सेवाभाव से इस संकट में जनता की सेवा में लगे हुए हैं।


 


उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया,''बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में तैनात डॉ हर्षिता द्विवेदी ने कोविड संकट में अपने दायित्वों को समझते हुए अपनी तय शादी को टाल कर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने पत्र भेजकर उनके साहस की सराहना की है।



यूपी कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा,''गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में कोविड वार्ड में तैनात डॉ हर्षिता द्विवेदी ने कोविड संकट में अपने दायित्वों को समझते हुए अपनी तय शादी को टाल  आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी द्वारा भेजे गये प्रशंसा पत्र को सौंपकर महासचिव जी के तरफ से उनका उत्साहवर्धन किया।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने डॉ. हर्षिता द्विवेदी को लिखे पत्र में कहा,''इस आपदा के समय में जिस सेवा भाव से आप (डॉ. हर्षिता द्विवेदी) मानवीय संवेदना के साथ कोरोना मरीज़ो की सेवा के लिये अपनी शादी को टालना एवं उनके प्रति अपने दायित्वो को प्राथमिकता दी, वो अपने आप में अनुकरणीय व सराहनीय है। इस आपदा के समय में आपका (डॉ. हर्षिता द्विवेदी) सेवाभाव करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। अपना खयाल रखिए।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।