मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर DCM से टकराकर पलटी बस, 6 लोगों की मौत, 22 घायल

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के भीषण हादसा हुआ है। यहाँ लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस डीसीएम से टकरा गई| जिससे बस खाई में पलट गई। हाद…

फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर DCM से टकराकर पलटी बस, 6 लोगों की मौत, 22 घायल
फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर DCM से टकराकर पलटी बस, 6 लोगों की मौत, 22 घायल — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के भीषण हादसा हुआ है। यहाँ लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस डीसीएम से टकरा गई| जिससे बस खाई में पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 यात्री घायल हो गए है। मरने वालों में एक बच्चा, दो महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।



ये हादसा नगला खंगार के 61 माइल स्टोल के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा की राहत टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। SSP आशीष तिवारी, SP देहात रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। 


मरने वालों में रीना उम्र 22 वर्ष पत्नी सुनील निवासी कुसुम्भी थाना असोथर जिला फतेहपुर, अयांश उम्र 15 माह पुत्र सुनील, सन्तलाला उम्र 67 वर्ष निवासी पन्नोई जिला कौशाम्बी शामिल है। अन्य तीन व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।



फिरोज़ाबाद ग्रामीण के SP रणविजय सिंह ने बताया, ''आज सुबह 4:30 बजे एक बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी और उसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे, बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर DCM गाड़ी से टकराई और नीचे गिर गई। घायल 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने  घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है व वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।