मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 98वां दिन, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते दिखे RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन.

सवाई माधोपुर: Bharat Jodo Yatra Day 98 : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज बुधवार को (14 दिसंबर, 2022 को) 98वां दिन है। राजस्थान में यात्रा का आज 10वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्ट…

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 98वां दिन, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते दिखे RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन.
‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 98वां दिन, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते दिखे RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन. | फ़ोटो: TVL News

सवाई माधोपुर:  Bharat Jodo Yatra Day 98 : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज बुधवार को (14 दिसंबर, 2022 को) 98वां दिन है। राजस्थान में यात्रा का आज 10वां दिन है।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज सुबह की शुरुआत सवाई माधोपुर के भाडोती से की। इस दौरान आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी यात्रा में शामिल हुए।



Bharat Jodo Yatra में Rahul Gandhi जी के साथ कदम मिलाते RBI के पूर्व गवर्नर श्री रघुराम राजन... 

नफ़रत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि- हम होंगे कामयाब: कांग्रेस


सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की बात, भारत जोड़ो के संकल्प के साथ।

पूर्व आरबीआई गवर्नर व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री श्री रघुराम राजन जी ने आज भारत जोड़ो यात्रा में श्री राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाए:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी



''भारत जोड़ो यात्रा'' इन दिनों राजस्थान में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक ,तलंगाना और महाराष्ट्र से गुजरते हुए अब राजस्थान में है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन है। यात्रा बामनवास विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले भदोती गांव से शुरू हुई। आज यात्रा 25 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।


पहले ब्रेक के बाद यात्रा दौसा जिले में प्रवेश करेगी और बगड़ी गांव में रुकेगी। दौसा प्रदेश का पांचवां जिला होगा जहां से भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी।राहुल गांधी के साथ आज गोविंद डोटासरा, अशोक गहलोत सचिन पायलट और अन्य नेता शामिल हुए हैं। राहुल गांधी आज बगड़ी गांव में एक सभा को भी संबोधित करेंगे।



गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से गुजरते हुए अब राजस्थान में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।



राजस्थान एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है जहां भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश कर चुकी है और 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 17 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।