मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फिरोजाबाद: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, पति-पत्नी समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्रान्तर्गत स्थित कस्बा पाढ़म के तीन मंजिला मकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी…

फिरोजाबाद: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, पति-पत्नी समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत
फिरोजाबाद: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, पति-पत्नी समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत | फ़ोटो: TVL News

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्रान्तर्गत स्थित कस्बा पाढ़म के तीन मंजिला मकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनके दो बेटे समेत 6 लोग हैं। घटना के वक्त घर में 9 लोग थे, 3 को बचा लिया गया है। उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   हादसे के बाद एडीजी, आईजी, डीएम, एसपी समेत सीनियर ऑफिसर्स और 12 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। 



तीन मंजिला मकान में एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई| हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए | हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई| आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस औऱ दमकल विभाग को दी गई| सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस और फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं| करीब 3 घंटे के बाद आग पर काब पाया गया|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जसराना में हुई आग की घटना पर दुख प्रकट किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिया है।



कस्बा पाढ़म बाजार में रमन प्रकाश राजपूत का तीन मंजिला मकान है। इसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में उनकी इलेक्ट्रिकल्स, फर्नीचर और ज्वैलरी की दुकानें हैं। ऊपर की दो फ्लोर में उनके बेटे मनोज और नितिन का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात ग्राउंड फ्लोर में इलेक्ट्रिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर आग भड़क गई। 10 मिनट से भी कम समय में आग ने तीनों मंजिल को चपेट में ले लिया।



सूचना मिलने के बाद आगरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से 18 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची| करीब ढाई घंटे के बाद फायर बिग्रेड ने आग को बुझाया और सभी शवों को बाहर निकाला। सभी 6 लोगों के शव बुरी तरह से जल गए। हादसे में मनोज कुमार (35), उनकी पत्नी नीरज (31) और मनोज का बेटा हर्ष (12), मनोज का बेटा भारत (8), नितिन की पत्नी शिवानी (32) और नितिन की बेटी तेजस्वी (3 महीने) की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिवार में रमन प्रकाश, उनका छोटा बेटा नितिन और बड़े बेटे मनोज की बेटी बची है।



फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि,'', कस्बा पाढ़म में एक घर में आग लगी। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के कारण परिवार के 6 लोगों की मृत्यु हो गई है जिसमें 3 बच्चे शामिल हैं| यहां पर आगरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से 18 दमकल की गाड़ियां और 12 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। यहां लगभग ढाई घंटे बचाव अभियान चला है। हम लोग यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई अंदर फंसा हुआ ना हो|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद के जसराना में एक दुकान में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।  साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।