मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बीती रात अंबिकापुर प्रवास से लौटने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की कोरोना जा…

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बीती रात अंबिकापुर प्रवास से लौटने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिंहदेव ने बताया कि वे अभी ठीक हैं। हल्की सर्दी और खांसी के लक्षण हैं। हाल ही में अपने संपर्क में आने वाले लोगों से उन्होंने आग्रह किया है कि किसी भी तरह के संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर वे तुरंत जांच कराएं।




राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा,''मेरे कोरोना रैपिड टेस्ट का परिणाम पॉज़िटिव आया है। आपसे निवेदन है कि अगर पिछले 14 दिनों के दरमियान आप मेरे संपर्क में आए हों तो टेस्ट करवा लें, उससे पहले तुरंत क्वारंटाइन हो जाएँ। साथ आपसे अपील है कि अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मास्क लगाएँ और हाथ धोते रहें।



स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा,''आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक इसके कोई गंभीर लक्षण दिखाई नही दे रहे परंतु  नियमानुसार मैं सेल्फ आइसोलेशन का पालन कर रहा हूँ।इसके साथ ही आप सभी से आग्रह है कि विगत दिनों में जो भी मेरे सीधे संपर्क में रहे हैं वो किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर अपनी कोरोना संक्रमण की जांच कराएं एवं स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रखें।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है|




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया,''सारी सावधानियां बरतने के बाद भी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।  मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। 




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा,''छत्तीसगढ़ शासन में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।