मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाजियाबाद में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, जंगल में फेंका शव; आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद: गाजियाबाद में 1 दिसंबर 2022 को थाना साहिबाबाद क्षेत्र से एक युवक द्वारा 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार कर हत्या करने की घटना का खुलासा हो गया है| 20 वर्षीय सोनू गुप्ता नाम के…

गाजियाबाद में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, जंगल में फेंका शव; आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, जंगल में फेंका शव; आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: गाजियाबाद में 1 दिसंबर 2022 को थाना साहिबाबाद क्षेत्र से एक युवक द्वारा 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार कर हत्या करने की घटना का खुलासा हो गया है| 20 वर्षीय सोनू गुप्ता नाम के युवक ने 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया है| 



यह मामला, साहिबाबाद थाना क्षेत्र के सिटी फॉरेस्ट इलाके के कच्ची कॉलोनियां की।  5 साल की बच्ची एक दिसंबर को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वो संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। 2 दिसंबर को उसकी लाश घर से 150 मीटर दूर पड़ी मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई थी।



गाजियाबाद पुलिस ने बताया,''1 दिसंबर 2022 को थाना क्षेत्र साहिबाबाद से एक 5 बर्षीय बच्ची के अचानक गायब होने की सूचना पर थाना साहिबाबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गुमशुदा बच्ची की तलाश मे थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा जनपदीय स्वाट टीम व एसओजी ट्रांस हिण्डन की मदद से सिटी फोरेस्ट के जंगलो में सघन काम्बिंग की गयी ।



2 दिसंबर को बच्ची का शव सिटी फोरेस्ट के जंगलो मे बांस के झुण्ड में बरामद हुआ। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया, नाबालिग बच्ची के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वार बलात्कार करके उसकी गला घोटकर हत्या की गयी थी। अभियोग मे उचित धाराओं की वृद्धि की गयी।



बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन की देखरेख में टीमों का गठन किया गया। घटना के खुलासे के लिए गठित टीमों द्वारा जनपदीय स्वाट टीम, एसओजी ट्रांस हिण्डन टीम के साथ मिलकर घटना स्थल एवं आस-पास के क्षेत्र से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथा मुखबिरों से मिली सूचना व सर्विलांस मदद से अज्ञात अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की गयी|



घटना का खुलासा करते हुए आरोपी सोनू गुप्ता पुत्र शिवा गुप्ता  (निवासी 40 फुटा आश्रम रोड ब्रज नगरी थाना नन्दग्राम ) को 7 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया तथा सोनू गुप्ता की निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए रक्त रंजित कपडे बरामद किये गये।



पकड़ा गया आरोपी 20 वर्षीय सोनू गुप्ता पुत्र शिवा गुप्ता नंदग्राम थाना क्षेत्र में 40 फुटा आश्रम रोड ब्रजनगरी का रहने वाला है। पूछताछ में सोनू ने बताया कि,'' दिनांक 01.12.22 को समय दोपहर करीब 02.00 बजे थाना साहिबाबाद क्षेत्र मे अपने घर के सामने खेल रही एक छोटी बच्ची को उसका मुंह दबाकर जंगल में उठाकर ले गया था एंव वही जंगल में एक बांस के झुन्ड में बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा वहाँ से छिपकर भाग गया था।



बच्ची की रेप और हत्या पर ट्रांस हिंडन की DCP दीक्षा शर्मा ने बताया,''1 दिसंबर को एक 5 साल की बच्ची की गुमशुदगी की सूचना मिली थी जिसका शव 2 दिसंबर को बरामद हुआ। CCTV फुटेज में हमें एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक हुआ, जिसकी शिनाख्त हुई। अभियुक्त सोनू गुप्ता को गिरफ़्तार किया है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।