मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाज़ियाबाद डबल मर्डर का खुलासा: दौलत के लालच में बेटे ने ही की थी मां-बाप की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के थाना लोनी बाँर्डर क्षेत्रान्तर्गत बलराम नगर में शुक्रवार को हुए डबल मर्डर की घटना का पुलिस ने आज यानी रविवार को खुलासा किया| पति-पत्नी की हत्या का खुलासा करत…

गाज़ियाबाद डबल मर्डर का खुलासा: दौलत के लालच में बेटे ने ही की थी मां-बाप की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गाज़ियाबाद डबल मर्डर का खुलासा: दौलत के लालच में बेटे ने ही की थी मां-बाप की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

गाज़ियाबाद:  उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के थाना लोनी बाँर्डर क्षेत्रान्तर्गत बलराम नगर में शुक्रवार को हुए डबल मर्डर की घटना का पुलिस ने आज यानी रविवार को खुलासा किया| पति-पत्नी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| सम्पति के लालच में बेटे ने ही माता-पिता की हत्या की थी। एसपी ग्रामीण गाजियाबाद डॉ. इराज राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है|



पुलिस ने बताया,''दिनांक 11.06.21 को थाना लोनी बोर्डर क्षेत्र बलरामनगर में एक बुजुर्ग दंपति सुरेन्द्र सिंह (उम्र 70 वर्ष) तथा इनकी पत्नी सन्तोष (उम्र लगभग 63 वर्ष ) की अपने घर पर हुई हत्या के सम्बन्ध में उनके पुत्र रवि ढाका द्वारा थाना पर तहरीर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 497/21 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था।



पुलिस ने बताया,'''थाना लोनी बोर्डर पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा बुजुर्ग दंपति की हत्या का खुलासा करते हुए मृतक दंपत्ति के पुत्र आरोपी/मुकदमा वादी रवि ढाका को आज बलरामनगर कट से गिरफ्तार किया गया।




पुलिस ने बताया,''' पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुए बताया गया कि मैंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। जिससे मेरे माता-पिता नाराज थे तथा अपनी सम्पत्ति को मेरे छोटे भाई स्व0 गौरव ढाका की पत्नी एवं बच्चों के नाम करना चाहते थे। 



इस बात को लेकर घर में क्लेश रहता था। मैं नहीं चाहता था कि मुझे सम्पत्ति से बेदखल किया जाये एवं सम्पत्ति का पूरा हिस्सा मेरे छोटे भाई स्व० गौरव ढाका की पत्नी एवं उसके बच्चों को मिले। मेरे माता-पिता का लगाव मेरे छोटे भाई की पत्नी व बच्चों से अधिक था। पैसे भी मेरे छोटे भाई की पत्नी व उसके बच्चों को देते थे। मैं काफी उपेक्षित महसूस करता था। जिससे मेरे अन्दर गुस्सा बढ़ता गया। इसी बात को लेकर मैं काफी दिनों से अपने माता-पिता की हत्या की तलाश में था।



आरोपी रवि ढाका ने बताया,'दिनांक 11.06.21 को घर पर कोई नहीं था मेरे छोटे भाई की पत्नी व मेरी पत्नी अपने बच्चों को लेकर अपने-अपने मायके गयी हुई थी। मुझे हत्या करने का मौका मिल गया था। मैंने अपने माता-पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था जिससे ऐसा लगे कि किसी ने लूट के उद्देश्य से हत्या की है और मेरा नाम प्रकाश में ना आये।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।