मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, फिर शव को घर में ही दफना दिया: 4 साल बाद हुआ दर्दनाक ए-अंजाम का खुलासा, 6 फीट गहरे गड्ढे से निकाला गया कंकाल, गाजियाबाद पुलिस ने दोनों किया गिरफ़्तार

गाजियाबाद: गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र के सिकरोड गांव से चार साल पहले यानी 2018 में चंद्रवीर नाम के व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने की घटना का गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने सोमवार 14 नवं…

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, फिर शव को घर में ही दफना दिया: 4 साल बाद हुआ दर्दनाक ए-अंजाम का खुलासा, 6 फीट गहरे गड्ढे से निकाला गया कंकाल, गाजियाबाद पुलिस ने दोनों किया गिरफ़्तार
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, फिर शव को घर में ही दफना दिया: 4 साल बाद हुआ दर्दनाक ए-अंजाम का खुलासा, 6 फीट गहरे गड्ढे से निकाला गया कंकाल, गाजियाबाद पुलिस ने दोनों किया गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र के सिकरोड गांव से चार साल पहले यानी 2018 में चंद्रवीर नाम के व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने की घटना का  गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने सोमवार 14 नवंबर 2022 को खुलासा कर दिया है। 46 वर्षीय लापता चंद्रवीर की पत्नी सविता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चंद्रवीर को मार डाला| इसके बाद हाथ को काट डाला और फिर लाश को अपने घर में ही गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। 4 साल बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए सोमवार 14 नवंबर को मृतक की पत्नी सविता और उसके प्रेमी अरुण उर्फ अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है|



अवगत कराना है कि, गाजियाबाद के नन्दग्राम थाना क्षेत्र के सिकरोड़ गांव निवासी भरे सिंह ने 5 अक्टूबर 2018 को थाना सिहानीगेट पर अपने भाई चन्द्रवीर सिंह उर्फ पप्पू पुत्र महेन्द्र सिंह के 28 सितंबर 2018 को शाम 05:00 बजे से लापता होने के सम्बन्ध में सूचना दी|   जिस पर मु0अ0सं0 1568/18 धारा 364 भादंवि पंजीकृत किया गया था। लापता चन्द्रवीर सिंह उर्फ पप्पू को बरामद करने हेतु तत्कालीन पुलिस/विवेचक ने काफी प्रयास किया परन्तु लापता चन्द्रवीर उर्फ पप्पू का कोई पता नहीं चला। जिस पर विवेचक अधिकारी द्वारा सुरागरसी जारी रखते हुए विवेचना समाप्त कर दी गयी थी। 



गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऐसे लापता/गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु सूक्ष्म पर्यवेक्षण करते हुए एक अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं क्षेत्राधिकारी अपराध को अपने निकट पर्यवेक्षण में ऐसी घटनाओं के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था।



क्राइम ब्रान्च गाजियाबाद ने लापता/गुमशुदा व्यक्तियों की मुकदमें को चिन्हित कर उसके सम्बन्ध में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य एकत्रित किये व उन पर सूक्ष्मता से कार्य किया। जिसमें क्राइम ब्रान्च जनपद गाजियाबाद व थाना नन्दग्राम की संयुक्त कार्यवाही में उपरोक्त 04 वर्षों से लापता चन्द्रवीर उर्फ पप्पू की सनसनीखेज हत्या का राजफास करते हए घटना का सफल अनावरण कर घटना में शामिल चन्द्रवीर की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। जिनकी निशादेही पर मृतक चन्द्रवीर के शव को अभियुक्त अरूण उर्फ अनिल के मकान के अन्दर 06 फुट गढ्ढा खोदने के बाद बरामद किया\ मृतक चन्द्रवीर को मारने में प्रयुक्त तमंचा व उसके हाथ को काटने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को मृतक की पत्नी के घर से बरामद किया गया।



2017 से अरुण से प्यार करती थी सविता

मृतक की पत्नी सविता ने बताया कि हम दोनों आपस में वर्ष 2017 से प्रेम करते थे। जिस बात की जानकारी धीरे-धीरे मृतक चन्द्रवीर उर्फ पप्पू व परिवार वालों को हो गयी थी। कई बार चंद्रवीर ने हमें आपत्तिजनक स्थिति में देखा तथा मना किया किन्तु फिर भी हम छपते-छिपाते आपस में एक-दूसरे से मिलते रहते थे। 



प्रेमी अरुण उर्फ अनिल कुमार ने बताया कि,''इसी बात को लेकर मृतक सविता को मारता-पीटता भी था। जब हमें लगा कि अब हमारे अवैध सम्बन्ध अब नहीं चल पायेंगे तो हम दोनों ने मिलकर प्लान बनाया कि चन्द्रवीर उर्फ पप्पू को ही रास्ते से हटा दिया जाय, जिससे हमें कोई रूकावट न रहे। 



इसी प्लान के तहत अरूण ने पहले से ही लगभग 06 फिट का गढ्ढा अपने मकान के बरामदे में खोद रखा था कि जैसे ही मौका मिलेगा, चन्द्रवीर उर्फ पप्पू को मारकर इस गढ्ढे में दफना देंगे और किसी को पता भी नहीं चलेगा। 



प्रेमी अरुण ने तमंचे से सोते समय चंद्रवीर के सिर में गोली मार दी

 28.09.2018 की रात्रि में चन्द्रवीर जो अकसर शराब पीने का आदि था, शराब पीकर अपने घर आया और सो गया तो रात्रि में सविता ने अरूण को बुला लिया अरूण ने तमन्चे से चारपाई पर लेटे हुए चन्द्रवीर के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी तथा चारपाई के नीचे सर की जगह पर एक प्लास्टिक की बाल्टी रख दी, जिसमें मृतक का खून गिरने लगा, जब खून गिरना बन्द हुआ, तो अरूण, चन्द्रवीर की लाश को सविता की मदद से अपने घर में पहले से खोदे गये गढ्ढे के पास ले गया। 


अरूण ने कुल्हाड़ी से चन्द्रवीर का दाहिना हाथ कटा

चन्द्रवीर उर्फ पप्पू ने अपने दाहिने हाथ में स्टील का कड़ा पहन रखा था जिसे निकालने का प्रयास किया किन्तु नहीं निकल पाया तो अरूण ने अपने घर में रखी कुल्हाड़ी से चन्द्रवीर का कलाई से ऊपर दाहिना हाथ काट दिया तथा शव को गढ्ढे ??ें डालकर ऊपर से मिट्टी डालकर दबा दिया | उसके ऊपर खड्जा बिछा दिया |



कटा हुआ हाथ कैमिकल फैक्ट्री के पास बोरे में लपेटकर फेंका

अरूण ने चन्द्रवीर का कटा हुआ हाथ सिकरोड़ गांव के पास कैमिकल फैक्ट्री के पास बोरे में लपेटकर फैंक दिया था और कुल्हाड़ी जिससे पप्पू का हाथ काटा था तथा तमंचा वहीं सविता के मकान में एक कमरा जो खंडहर पड़ा हुआ था उसमें इट की रोडी के नीचे दबाकर रख दिया था। कुछ दिन बाद उस जगह पर दोबारा भराब करके वहां पक्का फर्श बना दिया था। जिससे कि इस जघन्य हत्या का राज कभी न खुल सके।


सविता ने भाई भरे सिंह उर्फ भूरा पर आरोप लगाये

घटना के बाद सविता ने प्रयास किया कि पप्पू के गायब होने में उसके भाई भूरा पर आरोप लगाये और फसांये इस शिकायत को लेकर बार-बार पुलिस व गांव के सम्मानित लोगों से भी इस बात की शिकायत करती थी। जिससे कि कोई उसके ऊपर किसी प्रकार का शक न करे।



क्राइम ब्रांच ने बताया,''उपरोक्त सनसनीखेज हत्या, जिसमें मृतक चन्द्रवीर उर्फ पप्पू की पत्नी सविता व पड़ोसी अरूण उर्फ अनिल जो सविता का प्रेमी था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है|



गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया,''2018 में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला दर्ज़ किया गया था... मामले में पाया गया है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 4 साल पहले ही अपने पति की हत्या कर दी थी और उसे घर में ही दफना दिया। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है|


नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. अरूण उर्फ अनिल कुमार पुत्र हरिकिशन निवासी ग्राम सिकरोड़ थाना नन्दग्राम गाजियाबाद 

2. सविता पत्नी स्व० चन्द्रवीर उर्फ पप्पू निवासी ग्राम सिकरोड़ थाना नन्दग्राम गाजियाबाद 



बरामदगी का विवरण: मृतक चन्द्रवीर का शव , आला कत्ल तमंचा 12 बोर ,  कुल्हाड़ी, बाल्टी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।