मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'घुँघटवा काढ़ लेब' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की फेमस सिंगर खुशबू तिवारी केटी की सुरीली आवाज सुनकर श्रोता मस्त मगन हो जाते हैं। उनकी मधुर आवाज का हर कोई कायल है। वहीं अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी मोहक अदा से सबका मन मोह लेती…

खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'घुँघटवा काढ़ लेब' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'घुँघटवा काढ़ लेब' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की फेमस सिंगर खुशबू तिवारी केटी की सुरीली आवाज सुनकर श्रोता मस्त मगन हो जाते हैं। उनकी मधुर आवाज का हर कोई कायल है। वहीं अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी मोहक अदा से सबका मन मोह लेती हैं। वह हर गाने में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं और उनकी अदाएं लोगों को खूब भाता है। ऐसे में खुशबू तिवारी केटी की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत 'घुँघटवा काढ़ लेब' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाँव देहात के कल्चर पर आधारित इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी गुलाबी रंग का कलरफुल सूट सलवार पहने बला की खूबसूरत दिख रही हैं। वह देसी ठुमका लगाकर बिजली गिरा रही हैं। उनका शानदार परफॉर्मेंस देखते ही बन रहा है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है।

इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपनी सखियों के साथ टाइम स्पेंड कर रही है और सेल्फी ले रही है। तभी उसका ससुर अपने साथियों के उधर से गुजरता है तो काजल की सखियाँ उसके सिर पर पल्लू रख देती हैं। तब काजल त्रिपाठी मोहक अदा के साथ अपनी सखियों से कहती है कि...




'जाके ससुरा ओहिजा उठा लेब सारा बोझा, घुँघटवा काढ़ लेब भसुर जी के सोझा, घुँघट हम काढ़ लेब ससुर जी सोझा...'


इस गाने को लेकर सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी जब भी कोई गाना लेकर आती है तो वह बड़ा ही कमाल का होता है, जोकि धमाल मचाने वाला होता है। भोजपुरी कल्चर से जुड़ा यह गाना गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा।' केटी ने आगे कहा कि 'भोजपुरी के कल्चर से जुड़े अलग-अलग विधा के गाने बनाकर रत्नाकर कुमार सर ने मिसाल कायम किया है और नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। ये सांग पसंद करने के लिए सभी आडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूँ।'


एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'गाँव देहात से जुड़ा हुआ इस गाने में काम करके मुझे बहुत आनंद आया। इसकी शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू। इस सांग को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'घुँघटवा काढ़ लेब' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने बुलंद आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कमाल का अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार  यादव राज ने लिखा है, जबकि संगीतकार डीपी यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 18 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।