मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने वाले 2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, कार्यकर्ताओं के चौकी घेराव के बाद SP ने की कार्रवाई

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भाजपा कार्यकर्ता के पिटाई का मामला..भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने वाले 2 सिपाही लाइन हाजिर|सिविल लाइन पुलिस चौकी के सिपाही धर्मेंद्र व आशीष लाइन हाजिर| चौकी प्र…

गोंडा: भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने वाले 2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, कार्यकर्ताओं के चौकी घेराव के बाद SP ने की कार्रवाई
गोंडा: भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने वाले 2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, कार्यकर्ताओं के चौकी घेराव के बाद SP ने की कार्रवाई — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भाजपा कार्यकर्ता के पिटाई का मामला..भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने वाले 2 सिपाही लाइन हाजिर|सिविल लाइन पुलिस चौकी के सिपाही धर्मेंद्र व आशीष लाइन हाजिर| चौकी प्रभारी के खिलाफ भी जांच के आदेश| CO सदर करेंगे पूरे मामले की जांच| कार्यकर्ताओं के चौकी घेराव के बाद SP शैलेश कुमार पांडेय ने की कार्रवाई| 




भाजपा युवा मोर्चे के एक पदाधिकारी को सिपाही द्वारा पिटाई किए जाने को लेकर बुधवार को पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया।



कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस मोहल्ले के भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री रितेश सोनी को मंगलवार की रात नगर पुलिस किसी कारणवश चौकी पर ले आई। आरोप है कि चौकी पर बुलाने के बाद वहां मौजूद दो सिपाहियों ने बदसलूकी करते हुए बुरी तरह मारा-पीटा। उसका कहना है कि वह पुलिस को पार्टी का पदाधिकारी होने की बात कहता रहा। लेकिन पुलिस ने उसकी एक भी न सुनी। 



घटना की खबर पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलते ही बुधवार को भाजपा के नीरज मौर्या, दीपक गुप्ता, प्रदीप मिश्रा , विष्णु शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ता चौकी पहुंचकर घेराव करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामले में जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, व पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कप्तान को घटना की जानकारी दी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।