नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को पश्चिम बंगाल के शांतिपुर से विधायक अरिंदम भट्टाचार्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गएं। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं की उपस्थिति में अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा में शामिल हुए|
बता दें कि भट्टाचार्य कांग्रेस के टिकट पर 2016 में चुनाव जीते थे और अगले साल ही टीएमसी में शामिल हो गए थे। अब वह भाजपा में शामिल हो गएं। बता दें कि ममता सरकार के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गए थे|
भाजपा में शामिल होने के बाद अरिंदम भट्टाचार्य ने कहा कि, '' मैं कांग्रेस के सिंबल पर चुना गया था लेकिन टीएमसी को समर्थन दिया गया था ताकि विकास हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ''उन्होंने कहा, "आज पश्चिम बंगाल की जो स्थिति है जिसे सुधारने की हमने कोशिश की, बार-बार सुझाव दिए परन्तु कोई समाधान नहीं निकला। पश्चिम बंगाल के नौजवानों का कोई भविष्य नहीं है, काम नहीं है।"
वही आदित्य बिड़ला समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रंजन बनर्जी बुधवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि मैं भाजपा को राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमें यहां उद्योग लाने की जरूरत है ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।