मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: हस्ताक्षर बनाने में मारपीट का मामला, प्रधानाध्यापिका समेत तीन महिला शिक्षिकाएं निलंबित

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां नवाबगंज के कंपोजिट स्कूल सराय हर्रा की प्रधानाध्यापिका समेत तीन महिला शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। तीनों महिला शिक्षिकाओं पर आपस में मारपीट करने का आरोप है। उपजिल…

गोंडा: हस्ताक्षर बनाने में मारपीट का मामला, प्रधानाध्यापिका समेत तीन महिला शिक्षिकाएं निलंबित
गोंडा: हस्ताक्षर बनाने में मारपीट का मामला, प्रधानाध्यापिका समेत तीन महिला शिक्षिकाएं निलंबित — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां नवाबगंज के कंपोजिट स्कूल सराय हर्रा की प्रधानाध्यापिका समेत तीन महिला शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। तीनों महिला शिक्षिकाओं पर आपस में मारपीट करने का आरोप है। उपजिलाधिकारी तरबगंज व खंड शिक्षा अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम ने अपनी जांच में तीनों शिक्षिकाओं को दोषी करार दिया था और उनके निलंबन की संस्तुति की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने मंगलवार को तीनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है।  




नवाबगंज क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल सराय हर्रा में प्रधानाध्यापिका के पद पर कैलाशवती दूबे की तैनाती है। इसी स्कूल में सहायक अध्यापक के रूप मे सर्च वर्मा व ममता पांडेय भी कार्यरत हैं। स्कूल की उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाने को लेकर सहायक अध्यापक सरिता वर्मा का प्रधानाध्यापक कैलाशवती दूबे से विवाद हो गया था और दोनो के बीच मारपीट हो गई। 



इस मामले की जांच उपजिलाधिकारी तरबगंज ने की थी और दोनों शिक्षिकाओं को स्कूल से हटाने की संस्तुति की थी। इसकी कार्रवाई अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि सहायक अध्यापक सरिता वर्मा दूसरी शिक्षिका ममता पांडेय से भिड़ गईं और दोनो के बीच का विवाद मारपीट के बाद थाने तक पहुंच गया। इससे विभाग की काफी किरकिरी हुई थी। बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी की दो सदस्यीय टीम से कराई जिसमें दोनों को दोषी पाया गया। 




इस रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा इंद्रजीत प्रजापति ने प्रधानाध्यापिका कैलाशवती दूबे, सहायक अध्यापक सरिता वर्मा व ममता पांडेय को निलंबित कर दिया है। बीएसए डा इंद्रजीत प्रजापति का कहना है कि निलंबित की गई शिक्षिकाओं को ब्लाक के अलग अलग स्कूलों से संबद्ध किया गया है और इसकी जांच करनैलगंज व हलधरमऊ के बीईओ की दो सदस्यीय टीमको सौंपी गई है।









रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।