गोंडा: टेरर फंडिंग आरोपी के राइट हैंड पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, स्कूल, आरओ प्लांट समेत अन्य सम्पत्तियां की जब्त
गोंडा: ई-टिकट के अवैध कारोबारी एवं टेरर फंडिंग के आरोपी बस्ती निवासी हामिद अशरफ के करीबी शमशेर आलम पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने उसके स्कूल, आरओ प्लांट व खेती…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: टेरर फंडिंग आरोपी के राइट हैंड पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, स्कूल, आरओ प्लांट समेत अन्य सम्पत्तियां की जब्त — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: ई-टिकट के अवैध कारोबारी एवं टेरर फंडिंग के आरोपी बस्ती निवासी हामिद अशरफ के करीबी शमशेर आलम पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने उसके स्कूल, आरओ प्लांट व खेती योग्य भूमि को जब्त कर लिया है। प्रशासन ने स्कूल व आरओ प्लांट पर ताला लगा दिया है। गोण्डा डीएम के निर्देश पर तहसीलदार मनकापुर मिश्री सिंह चौहान ने यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि प्रशासन आरोपी के विरुद्ध और भी शिकंजा कस सकता है। उसके अवैध सम्पत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के कोल्ही गरीब निवासी शमशेर आलम रेलवे आईआरसीटीसी वेबसाइट में सेंधमारी व साफ्टवेयर का कारोबार कर कुछ ही वर्षों में कई करोड़ का मालिक बन गया था। वह इलाके में बड़े लोगों की जमात में शुमार किया जाता था। बताया जाता है कि उसके तार टेरर फंडिंग के आरोपी बस्ती निवासी हामिद अशरफ से जुड़े हैं।
21 जुलाई, 2019 की रात उसके निजी स्कूल में हुए बम विस्फोट कांड के बाद वह चर्चा में आया था। उस दौरान उसके विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। अभी हाल ही में बस्ती रेलवे पुलिस ने शमशेर को ई-टिकटिंग के अवैध कारोबार में लिप्त होने के कारण गिरफ्तार भी किया था। वह कई महीनों तक जेल में रहा था। गोण्डा में उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।