मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत में 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान

नई दिल्ली: भारत में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकारण अभियान (COVID-19 vaccination) शुरू होगा| भारत सरकार ने कहा कि,''16 जनवरी, 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान के तहत…

भारत में 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान
भारत में 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकारण अभियान (COVID-19 vaccination) शुरू होगा| भारत सरकार ने कहा कि,''16 जनवरी, 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी अनुमानित संख्या लगभग 3 करोड़ होगी, इसके बाद 50 वर्ष से ऊपर वाले और 50 से कम आबादी वाले समूह जो गंभीर रूप से बीमार हैं उन्हें टीका दी जाएगी..इनकी संख्या 27 करोड़ के आसपास होगी|




पीएम मोदी ने आज COVID टीकाकरण के लिए राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों के साथ देश में COVID-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया|



बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत कोरोना से लड़ने में 16 जनवरी से एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने जा रहा है। इम अभियान में हमारे बहादुर डॉक्टरों, हेल्थकेयर वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों सहित फ्रंटलाइन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।



वहीँ,''दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र से सभी लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगाने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कोरोना वायरस सदी की सबसे बड़ी महामारी है। अपने लोगों को इस से सुरक्षित करना बेहद ज़रूरी है। मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि करोना की वैक्सीन सभी देशवासियों को मुफ़्त लगवायी जाए। इस पर होने वाला खर्च ढेरों भारतीयों की जान बचाने में सहायक होगा।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।