गोंडा: गोंडा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी तय कर दिया है। गोंडा के 6 मौजूदा विधायकों को टिकट मिला है| जबकि करनैलगंज सिटिंग विधायक का काट दिया गया है| कर्नलगंज से अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का टिकट कटा| बीजेपी ने करनैलगंज से अजय कुमार सिंह को टिकट दिया है। परसपुर के ब्लाक प्रमुख हैं अजय कुमार सिंह|
गोंडा सदर से प्रतीक भूषण सिंह,तरबगंज से प्रेम नारायण पांडे , मनकापुर से कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, गौरा विधानसभा से प्रभात वर्मा कों टिकट मिला है| इसके अलावा कटरा बाजार से बावन सिंह, मेहनौन से विनय द्विवेदी कों मिला टिकट। प्रदेश में इस बार 7 चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। गोंडा जिले में 7 विधानसभा सीटें है, यहां 5वें फेज में वोटिंग होगी।
गोंडा की सभी 7 सीट पर अभी बीजेपी का कब्जा
गोंडा जिले की 7 विधानसभा सीटें इस प्रकार हैं- मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबजगंज, मनकापुर, गौरा। अभी जिले की सातों सीटें बीजेपी के हाथ में हैं। हालांकि, इस बार वोटर्स के मन में क्या है ये तो 10 मार्च को रिजल्ट के बाद ही साफ हो सकेगा।
7 चरणों में होगा यूपी विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को काउंटिंग
यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|