मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा ने बस्ती की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार: चार सिटिंग विधायकों को मिला टिकट, कट सकता है संजय जायसवाल का टिकट

बस्ती: बीजेपी ने बस्ती जिले की 5 में से 4 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिया है। भाजपा ने जिले के अपने 4 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। जबकि रूधौली सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नही किये है।…

भाजपा ने बस्ती की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार: चार सिटिंग विधायकों को मिला टिकट, कट सकता है संजय जायसवाल का टिकट
भाजपा ने बस्ती की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार: चार सिटिंग विधायकों को मिला टिकट, कट सकता है संजय जायसवाल का टिकट — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बीजेपी ने बस्ती जिले की 5 में से 4 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिया है। भाजपा ने जिले के अपने 4 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। जबकि रूधौली सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नही किये है। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें ,''जिले में बसपा ने सभी सीटों पर टिकट का ऐलान कर दिया है| वही कांग्रेस ने 4 और सपा ने एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा है।



जिले में भाजपा ने हर्रैया, कप्तानगंज, महादेवा, बस्ती सदर पर अपने सीटिंग विधायकों पर भरोसा जताया है। उनके नाम फाइनल कर दिए हैं। जबकि रूधौली विधानसभा सीट पर अभी किसी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है। यहां से संजय प्रताप जायसवाल बीजेपी से सीटिंग एमएलए हैं। रूधौली सीट पर नाम घोषित न किए जाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो जायसवाल का टिकट कट सकता है|



बीजेपी ने 307 हर्रैया से विधायक अजय सिंह, 308 कप्तानगंज से विधायक चन्द्रप्रकाश शुक्ल, 310 बस्ती सदर से विधायक दयाराम चौधरी, 311 महादेवा सुरक्षित से विधायक रवि सोनकर पर एक बार फिर से अपना भरोसा जताया है। 309 रूधौली से विधायक संजय प्रताप जयसवाल का नाम अभी टिकट पाने वालों की सूची में शामिल नहीं है।




बता दें 2017 के चुनाव में मोदी लहर में भारतीय जनता पार्टी ने बस्ती जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी| अब 2022 के चुनाव को लेकर नेताओं ने गुणा गणित लगाना शुरु कर दिया है| इस चुनाव में उम्मीदवार का चेहरा और जनता से किए गए उनके वादे तय करेंगे कि समीकरण किसके पक्ष में होगा|



बस्ती की पांचों विधानसभा सीटों का हाल (2017 के आंकड़ों के मुताबिक)

1- 308 कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र  में दलित और कुर्मी मतदाता निर्णायक हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 346149 है। यहां दलित मतदाताओं की संख्या 58535 है। इसके बाद कर्मी मतदाता आते है जिनकी संख्या 55366 है। जबकि ब्राहमण मतदाताओं की संख्या 48835 और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 38252 है।  वर्ष 2017 से पहले तक इस सीट पर कांग्रेस के बाद सर्वाधिक बसपा का कब्जा रहा। यहां वर्ष 2017 में भाजपा ने जीत हासिल की। यहां से लगातार पांच बार से विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी को शिकस्त मिली और भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश शुक्ल पहले चुनाव में जीत हासिल कर लिया।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-bjp-released-list-of-91-candidates-for-up-elections


2-307 हर्रैया विधान सभा सीट- ब्राहमण बाहुल्य मानी जाती है। यहां वर्ष 2012 तक कांग्रेस, सपा, बसपा के प्रत्याशी जीत हासिल करते रहे। वर्ष 2017 में पहली बार यहां भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की। यहां 369835 मतदाता है। जिनमें 66319 ब्राहमण मतदाता है। इसके बाद दलित मतदाता आते है जिनकी संख्या 60458 है। क्षत्रिय मतदाताओं की संख्या 45499 और मस्लिम मतदाताओं की संख्या 26438 है। इसके बाद अन्य जातियों के वोटर आते हैं। यहां से बसपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह को हराकर भाजपा के अजय सिंह ने जीत हासिल की थी।



3-309 रूधौली विधान सभा क्षेत्र में दलित, ब्राहमण, कुर्मी, मुस्लिम मतदाता निर्णायक माने जाते हैं। यहां कल मतदाताओं की संख्या 410054 है। दलित मतदाता 70302, ब्राहमण मतदाता 49631, कुर्मी मतदाता 46846, मुस्लिम मतदाता की संख्या 41782 है। इसके बाद अन्य जातियों के मतदाता हैं। यहां उद्योग के नाम पर अठदमा में एक चीनी मिल है। पहले रूधौली विधान सभा सीट को रामनगर के नाम से जाना जाता था। परिसीमन के बाद इसका नाम बदलकर रूधौली हो गया। वर्ष 2012 में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 में पाला बदलकर कांग्रेस विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया और फिर से सीट अपने पास बरकरार रखा। यहां उन्होंने बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी को हरा कर जीत हासिल की।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhis-appeal-to-the-women-vote-for-congress-and-empower-women


 4 -310 बस्ती सदर विधान सभा क्षेत्र में कुल मतदाता की संख्या 350307 है। यहां सर्वाधिक 55973 दलित मतदाता है। इसके बाद 44537 ब्राहमण, मुस्लिम 43564, कुर्मी 42985 मतदाता आते हैं। इस विधान सभा क्षेत्र में औद्योगिक इकाई के नाम पर प्लास्टिक काम्प्लेक्स और मुण्डेरवा की चीनी मिल है। बस्ती सदर विधान सभा सीट पर वर्ष 2017 में पहली बार भाजपा का खाता खुला। इसके पहले यह सीट कांग्रेस और बसपा के हाथ रही। यहां सपा का भी खाता नहीं खुल पाया। बस्ती सदर में बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी को हराकर भाजपा के दयाराम चौधरी ने जीत हासिल किया था।



5- 311 महादेवा विधान सभा सीट आरक्षित है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 342918 है। दलित मतदाताओं की संख्या 81101 है। इसके बाद ब्राहमण मतदाता है जिनकी संख्या 43717 है। कुर्मी मतदाता की संख्या 39408 और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 33314 है। इसके बाद अन्य जातियों के मतदाता है। महादेवा विधान सभा सीट को पहले नगर पूरब के नाम से जाना जाता था। परिसीमन के बाद इसका नाम बदलकर महादेवा विधान सभा क्षेत्र हो गया। यह सीट शुरू से लेकर अब तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही। 



यहां कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा को नेतृत्व करने का मौका मिला। इस सीट को लेकर यह कहा जाता है कि जिस दल का यहां से विधायक बना उसी दल की प्रदेश में सरकार बनी। चुनावी आंकड़े, परिणाम और स्थितियां भी इसे बयां करते है। महादेवा में सपा प्रत्याशी और सपा सरकार में मंत्री रहे रामकरन आर्य को हराकर भाजपा के रवि सोनकर विधायक चुने गए।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।