मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

2 करोड़ रुपए घोटाले से जुड़ा मामला: मनकापुर व वजीरगंज में मानकों की अनेदखी कर पैक्सफेड द्वारा कराया गया निर्माण कार्य, आयुक्त ने की कार्रवाई, दिए रिकवरी के आदेश

● 2 करोड़ रुपए घोटाले से जुड़ा मामला, मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव की कार्रवाई● मानकों की अनदेखी पर कमिश्नर का एक्शन, पैक्सफेड द्वारा कराए काम की होगी रिकवरी● विकासखण्ड मनकापुर व वजीरगंज में मानकों की अ…

2 करोड़ रुपए घोटाले से जुड़ा मामला: मनकापुर व वजीरगंज में मानकों की अनेदखी कर पैक्सफेड द्वारा कराया गया निर्माण कार्य, आयुक्त ने की कार्रवाई, दिए रिकवरी के आदेश
2 करोड़ रुपए घोटाले से जुड़ा मामला: मनकापुर व वजीरगंज में मानकों की अनेदखी कर पैक्सफेड द्वारा कराया गया निर्माण कार्य, आयुक्त ने की कार्रवाई, दिए रिकवरी के आदेश | फ़ोटो: TVL News

2 करोड़ रुपए घोटाले से जुड़ा मामला, मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव की कार्रवाई

● मानकों की अनदेखी पर कमिश्नर का एक्शन, पैक्सफेड द्वारा कराए काम की होगी रिकवरी

● विकासखण्ड मनकापुर व वजीरगंज में मानकों की अनेदखी कर पैक्सफेड द्वारा कराया गया निर्माण कार्य

● मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने दिए रिकवरी के आदेश

● 9 अक्टूबर तक रिकवरी न होने पर पैक्सफेड के अधिकारियों से होगी रिकवरी, दर्ज होगी एफआईआर

● आयुक्त द्वारा गठित मण्डल स्तरीय तकनीकी समिति की जांच में हुआ खुलासा

● बिना ई-निविदा प्रकाशित कराए ही करा दिए निर्माण कार्य





गोंडा:  देवीपाटन मण्डल आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने जनपद गोण्डा के विकासखण्ड मनकापुर व वजीरगंज में उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी लिमिटेड(पैक्सफेड) इकाई गोण्डा द्वारा कराए गए इन्टरलाकिंग कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर कार्यदायी संस्था के प्रबन्धक निदेशक, मुख्य अभियन्ता तथा अधिशासी अभियन्ता को सम्बन्धित अधिकारी,कर्मचारी एवं ठेकेदार से रिबकरी हेतु पत्र लिखा है तथा आगामी 09 अक्टूबर तक रिकबरी की धनराशि जमा न करने पर 10  अक्टूबर को प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराते हुए तीनों अधिकारियों से रिकबरी की चेतावनी दी है।




बताते चलें के आयुक्त देवीपाटन मण्डल एस0वी0एस0 रंगाराव ने मण्डल में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की तकनीकी जांच हेतु मण्डल स्तरीय समिति का गठन किया है ताकि जांच में कमी पाए जाने पर खराब काम करने वाली कार्यादायी संस्थाओं के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके। इसी क्रम में मण्डलीय समिति ने कार्यदायी संस्था पैकफेड इकाई गोण्डा द्वारा कराए गए कार्यों गोण्डा में विकासखण्ड वजीरगंज के ग्राम करनीपुर में, विकासखण्ड मनकापुर के ग्राम पचपुती जगतापुर व ग्राम हड़हवा में हुई इन्टर लाकिंग रोड व नाली निर्माण की कार्य की जांच की, जिसमें बड़ी अनियमितता सामने आई है।




आयुक्त ने बताया कि जांच में पाया गया है कि कार्य हेतु निकाली ई-निविदा में अंकित एस्टीमेटेड काॅस्ट प्राक्कलन में अंकित लागत से अलग है तथा ई-निविदा को किसी भी राष्ट्रीय या स्थानीय समाचार पत्र में नहीं छपवाया गया और न ही इसका प्रचार-प्रसार किया गया। इसी के साथ परियोजना के पूर्ण होने की तिथि मई-जून 2020 है जबकि अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। प्राक्कलन में प्रयोग किए ड्राई स्टोन बैलास्ट की दर में भिन्नता पाई गई है। उन्होंने बताया कि जांच में  आई रिपोर्ट के अनुसार कार्य स्थल की स्थिति, प्राक्कलन तथा अन्य अभिलेखों की जांच के सापेक्ष तीनों परियोजनाओं में तकनीकी समिति द्वारा 07 लाख 45 हजार 836 रूपए की रिकबरी प्रस्तावित की गई है।




आयुक्त ने इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आगामी 09 अक्टूबर तक रिकबरी कराकर धनराशि जमा कराने के लिए कार्यदायी संस्था पैक्सफेड के प्रबन्ध निदेशक, श्री धीरेन्द्र सिंह, मुख्य अभियन्ता श्री अशोक कुमार तथा अधिशासी अभियन्ता श्री संतोष कुमार पाण्डेय को पत्र लिख कर निर्धारित समयावधि में रिकबरी कराने के निर्देश दिए हैं तथा यह भी चेतावनी दी है कि यदि 09 अक्टूबर तक रिकबरी नहीं करा ली गई तो 10 अक्टूबर को प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराकर प्रबन्धक निदेशक पैक्सफेड, मुख्य अभियन्ता पैक्सफेड तथा अधिशासी अभियन्ता पैक्सफेड से ही रिकबरी की कार्यवाही की जाएगी।





आयुक्त श्री रंगाराव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में अनुसूचति जाति बाहुल्य ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु कल्याण नियोजन प्रकोष्ठ से विकासखण्ड मनकापुर के ग्राम हड़हवा में इन्टरलाकिंग एवं नाली निर्माण कार्य 132.82 लाख रूपए की लागत से, मनकापुर के ग्राम पचपुती जगतापुर में इन्टरलाकिंग एवं नाली निर्माण कार्य 115.88 लाख रूपए की लागत से तथा विकासखण्ड वजीरगंज के ग्राम करनीपुर में इन्टरलाकिंग एवं नाली निर्माण कार्य 188.86 लाख रूपए की लागत से कराया जाना था।



 परन्तु सभी कार्यों में मानकों एवं शासनादेशों को दरकिनार कर निर्माण कार्य कराए गए हैं। यहां तक कि बिना ई-निविदा प्रकाशित कराए ही कार्य कराए गए। उन्होंने बताया कि आगे भी मण्डल स्तरीय तकनीकी कमेटी द्वारा परियोजनाओं की जांच कराई जाएगी तथा निर्माण कार्यों में अनियमितता करने वाले जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार के विरूद्ध एक्शन लिया जाएगा।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।