गोंडा:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को गोंडा, बाराबंकी सहित जनपद बहराइच के बाढ़ व कटान क्षेत्रों का निरीक्षण किया। गोंडा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बंधे का किया दौरा|कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा,''दो साल से कट रहा एल्गिन चरसडी बांध| नकहारा रायपुर के लोग हताश और परेशान है,बाढ़ के पहले सरकार ने कुछ नहीं किया| मुख्यमंत्री और मंत्री हवा हवाई में घूम रहे है|
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा,'अल्गिन ब्रिज/सरसरी बंधा पर पिछले दो बार से घाघरा नदी कटान कर रही है व बंधा टूट रहा है तथा बंधे को घाघरा ने कई किलोमीटर तक अपने आगोश में ले लिया है। पिछले साल रायपुर को पूरी तरह बर्बाद हुआ|अब इसका अस्तित्व मिट गया है। सरकार ने ड्रेजर लगाया लेकिन ड्रेजर नदी को मोड़ने में असफल रही। अब स्थिति यह है कि नकहरां का कुछ अंश नदी में कट चुका है, कृषि योग्य जमीन पूरी तरह नदी में विलीन हो चुकी है। धारा परिवर्तन हो रहा है,नदी गांव को आगोश में लेने को आतुर है।
अजय कुमार लल्लू ने कहा ''जहां सरकार को परियोजना स्वीकृत करना चाहिए,वहां सरकार ने इसकी सुधि नहीं ली??? साथ ही साथ वहां रिंग बंधा है, गत वर्ष भी ग्रामीणों ने मांग किया कि नकरहां से रायपुर तक ऊंचीकरण कर रिंग बंधे को जोड़ दिया जाएं व दोनों तरफ़ बोल्डर की पिचिंग कर उन गांवों के अस्तित्व को बचाया जाएं लेकिन सरकार मौन रही।
इस क्षेत्र के ग्यारह सौ रेती व टीकरी में लोगों का घर नदी के कटान से नदी में विलीन हो रहा है। गांवों में दहशत का माहौल है, लोग अपना ही आशियाना तोड़ने को मजबूर है। 2018 में मंत्री जी आये थे.....और आश्वासन दिया था कि परियोजना बनाकर बचाव कार्य होगा लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। 13 लोग जिनके घर नदी में विलीन हुए हैं उनको अभी तक कोई सरकारी मदद नहीं मिली। टीकरी में 45 घर विलीन हो चुका है। आखिर मंत्री जी व मुख्यमंत्री जी कहां घुमते है?.लगातार उन लोगों की हवाई यात्रा हुई, आखिर उन्होंने क्या देखा? मुख्यमंत्री जी को यह बताना चाहिए कि क्या यह गांव उप्र में है कि नहीं?
3000 करोड़ की परियोजना सिंचाई विभाग ने बनाई| मात्र 13 सौ करोड रुपए इस वर्ष जारी किया| बंधे और बाढ़ का प्रबंध ठीक ढंग से नहीं देखा| समय बता तरीके से नहीं बनाई परियोजना- प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू,
उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात बद से बदतर| भाजपा सरकार बाढ़ को लेकर पूरी तरह संवेदनहीन| केवल उड़न खटोले में घूमने का काम कर रही: प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू,
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव