गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में आज यानी मंगलवार को 20 वर्षीय युवती का शव गन्ने के खेत में मिला है। गन्ने खेत में युवती की लाश से मिलने हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|। जांच पड़ताल में जुट गई है|
घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत के एक गांव की है | 20 वर्षीय युवती सोमवार की शाम 4 बजे घर से तीन सौ मीटर दूर बने दुफेड़िया कम्पॉजिट विद्यालय के पास खेत में गन्ना काटने गई थी।लेकिन वह घर नहीं लौटी| इसके बाद देर रात परिजनों ने लड़की को छानबीन की लेकिन उसका कही पता नही चला।
मंगलवार की सुबह उसी गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा मिला| लड़की का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया| जिसके बाद परिजनों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ थाना कोतवाली देहात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे|
इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे| पुलिस ने आशंका के आधार पर शव को कब्जे में लेकर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाई गई | मौके पर पहुंची जांच टीम ने घटना स्थल का मुवायना किया और साक्ष्य इकट्ठा किया| पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने कहा कि,'' उच्चाधिरियों, महिला पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया| शव में फिलहाल कोई जाहिरा चोट नहीं है| शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है| इसके आगे जो भी विधिक कार्यवाही होगी अमल में लाई जाएगी|