गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चोरों का आतंक जारी है| गोंडा जिले के थाना इटियाथोक क्षेत्र में ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई नगदी व सोना चांदी|जिले के थाना इटियाथोक क्षेत्र में चोरों ने मकान के पीछे से घर मे घुसकर ताला तोड़कर नकदी समेत सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
गोंडा पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष इटियाथोक को निर्देशित किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना इटियाथोक थाना क्षेत्र के मध्यनगर गांव की है, जहां रविवार/सोमवार रात चोरों ने मकान के पीछे से घर मे घुस गए। चोरों ने जेवर व नकदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित परिजन ने बताया कि,''चोरों ने करीब ढाई लाख का माल समेट ले गए हैं। उनका परिवार छत पर सो रहा था। करीब आधी रात के बाद पीछे से दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने सोने की चेन, अंगूठी व चांदी के आभूषण सहित 30-35 हजार नकदी के अलावा कीमती सामान चोरी कर लिए।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की है। पीड़ित की तहरीर पर थाना इटियाथोक में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।