गोंडा: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली फिर खुद कर ली आत्महत्या
गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब दस बजे परिवारिक विवाद में पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली फिर खुद कर ली आत्महत्या — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब दस बजे परिवारिक विवाद में पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए रास्ते मे मौत हो गयी। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस ने मृतक पति पत्नी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुट गए। वही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारी जांच में जुट गए है।
जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेड़राही गांव निवासी 45 बर्षीय कुलदीप सिंह सुबह घर से तैयार होकर दुकान पर जा रहे थे। कुछ दूर आने के बाद फिर वापस घर गए। इस दौरान पति-पत्नी में कुछ विवाद हो गया। इस पर कुलदीप सिंह ने पहले अपनी पत्नी नीलम सिंह को गोली मार दी। इसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली। गांव में कुलदीप अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते थे। उनके पिता कामता सिंह का इलाज चल रहा था इसलिए वह बड़े बेटे प्रदीप सिंह व पत्नी के साथ गोंडा में ही रह रहे थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज विधिक कार्यवाही में जुट गई है।अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेडरही गाव में परिवारिक विबाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार ली इस घटना में दोनों की मौत हो गयी है पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुट गई है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।