मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बंधे के मरम्मत में बच्चों से कराए जा रहे काम पर जल शक्तिमंत्री का सामने आया बेतुका व गैर जिम्मेदाराना बयान

गोंडा: खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहां बाढ़ क्षेत्र में बंधे के मरम्मत में बच्चों से कराए जा रहे काम पर प्रदेश के जल शक्तिमंत्री महेंद्र सिंह का सामने आया बेतुका व गैर जिम्मेदाराना बयान, मंत्री ने…

बंधे के मरम्मत में बच्चों से कराए जा रहे काम पर जल शक्तिमंत्री का सामने आया बेतुका व गैर जिम्मेदाराना बयान
बंधे के मरम्मत में बच्चों से कराए जा रहे काम पर जल शक्तिमंत्री का सामने आया बेतुका व गैर जिम्मेदाराना बयान | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहां बाढ़ क्षेत्र में बंधे के मरम्मत में बच्चों से कराए जा रहे काम पर प्रदेश के जल शक्तिमंत्री महेंद्र सिंह का सामने आया बेतुका व गैर जिम्मेदाराना बयान, मंत्री ने कहा बच्चे खेल रहे होंगे......गोंडा के तरबगंज तहसील क्षेत्र के एली परसौली गांव में भिखारीपुर सकरौर बांध पर कराया जा रहा बांध के मरम्मत कार्य में छोटे-छोटे नौनिहालों से यहां पर ईट भरवाए जा रहे हैं साथ ही अन्य मरम्मत कार्यों को भी इन्हीं बच्चों द्वारा कराया जा रहा है। 




इसकी तस्वीर भी सामने आई है। और इन बच्चों ने कैमरे पर जो बताया वो और भी हैरान कर देने वाला था। इन बच्चों ने बताया कि ढाई रुपए पर बोरी के हिसाब से हमको पैसा दिया जाता है और हम दिन भर में 100 से ज्यादा बोरियां भर देते हैं। 




आज बाढ़ क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से हवा हवाई सर्वेक्षण करने के बाद गोंडा पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उनका गैर जिम्मेदाराना जवाब यह सामने आया कि बच्चे खेल रहे होंगे .... दोबारा पूछने के बाद भी मंत्री ने इसी गैर जिम्मेदाराना व बेतुका बयान को दोहराते हुए फिर से कह डाला कि बच्चे खेल रहे होंगे। अब ऐसे में सोचा जा सकता है कि जहां सरकार नौनिहालों को शिक्षा देने की बात कर रही है। तो वही इनके मंत्री इस तरह का जवाब देकर क्या संदेश देना चाहते हैं।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।