मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के आए सबसे ज्यादा 29,429 नए मामले और 582 लोगों की हुई मौत, कुल मृतकों की संख्या 24309

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बुधवार को एक नया रिकॉर्ड बना। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक…

भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के आए सबसे ज्यादा 29,429 नए मामले और 582 लोगों की हुई मौत, कुल मृतकों की संख्या 24309
भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के आए सबसे ज्यादा 29,429 नए मामले और 582 लोगों की हुई मौत, कुल मृतकों की संख्या 24309 | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बुधवार को एक नया रिकॉर्ड बना। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 29,429 नए मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बुधवार को 9 लाख और 36 हजार के आंकड़े को पार कर गए। 



पिछले 24 घंटों में भारत में 29,429 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं| यह एक दिन में नए COVID-19 मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है| इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 9,36181 पर पहुंच गया है| पिछले 24 घंटे में  582 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई. अब तक कुल 24309 लोगों की जान गई है| हालांकि, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर  592032 हो गई है| यह थोड़ी राहत की बात है| मरीजों का रिकवरी रेट 63.20 प्रतिशत हो गया है|




केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक,' भारत में पिछले 24 घंटों में  COVID19 के 29,429 सर्वाधिक मामले और 582 मौतें रिपोर्ट हुई।कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,36,181 हो गई है जिसमें 3,19,840 सक्रिय मामले, 5,92,032 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 24,309 मौतें शामिल हैं|




COVID19 मरीज़ो की रिकवरी रेट बढ़कर 63.20% हो गई है। रिकवरी/ डेथ का अनुपात अब 96.05% : 3.95% है: भारत सरकार




14 जुलाई तक COVID19 के लिए 1,24,12,664 सैंपलों का टेस्ट किया गया, जिसमें से 3,20,161 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।