मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा-कांग्रेस नेतृत्व सबकी बात सुनने और उसका हल निकालने के लिए तैयार

जयपुर: कांग्रेस विधायक दल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था जताई। कल मुख्यमंत्री गहलोत के सरका…

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा-कांग्रेस नेतृत्व सबकी बात सुनने और उसका हल निकालने के लिए तैयार
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा-कांग्रेस नेतृत्व सबकी बात सुनने और उसका हल निकालने के लिए तैयार | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: कांग्रेस विधायक दल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया और कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था जताई। कल मुख्यमंत्री गहलोत के सरकारी निवास पर विधायक दल की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कांग्रेस तथा उसके समर्थक निर्दलीय एवं अन्य विधायक मौजूद थे।कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर विधायक दल की बैठक में 107 विधायक उपस्थित थे|



 

आज सुबह 10:00 बजे फिर से राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक है | कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, राजस्थान की कांग्रेस सरकार के पास 109 विधायक हैं, हमारे सभी विधायकों ने समर्थन पत्र दिया है। इन्होंने भाजपा का प्रयास नाकाम कर दिया है।मौजूदा सियासी स्थिति पर चर्चा करने के लिए फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।हमने सचिन पायलट सहित सभी विधायकों से आने को कहा है। हम उन्हें लिखित में भी सूचना देंगे। हमने उन्हें यहां आकर स्थिति पर चर्चा करने को कहा है|





कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,'' सुबह 10 बजे कांग्रेस विधायक दल की एक और बैठक बुलाई जाएगी, एक बार फिर समेत सचिन पायलट जी के सभी विधायक साथियों से हमने अनुरोध किया है कि आइए और राजनीतिक यथास्थिति पर चर्चा कीजिए, अगर किसी व्यक्ति विशेष से कोई मतभेद है तो वो भी कहें| सुरजेवाला ने कहा,''कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी सबकी बात सुनने और उसका हल निकालने के लिए तैयार हैं| सभी को दी जा रही है सूचना बैठक में आकर रखें अपनी बात। जो भी मतभेद है सीएम , सीएम डिप्टी , विधायक सभी साथ मिलकर उन्हें करें दूर|




राजस्थान में गहलोत सरकार की स्थिति पर कांग्रेस विधायक दानिश अबरार ने कहा,''सरकार बनाने के लिए 101 विधायक चाहिए, यहां चारदीवारी के अंदर 109 विधायक मौजूद हैं, हमारी सरकार बहुत स्थिर है| कोई नंबर गेम नहीं है, सरकार के पास पूरा बहुमत है। हमारे पास 109 विधायक हैं। 





राजस्थान में चल रही सियासी उठापठक के बीच सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति समर्थन प्रकट किया गया और फिर विधायकों को जयपुर के एक होटल में ले जाया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ खुलकर बगावत कर चुके उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मनाने की कोशिशें की जा रही हैं और इसी क्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में हैं






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।