मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश: गोंडा में खून का काला कारोबार करने वाले गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार

गोंडा: खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा से जहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए जिले में लाल खून के काला कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस का…

उत्तर प्रदेश: गोंडा में खून का काला कारोबार करने वाले गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा में खून का काला कारोबार करने वाले गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा से जहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए जिले में लाल खून के काला कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कल सूचना मिली थी कि एससीपीएम हॉस्पिटल के पास कुछ दलाल खून के काला कारोबार करने की रणनीति बना रहे हैं| तभी औषधि निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जब लोगों से पूछताछ की तो खून का काला कारोबार करने वाले गिरोह की पूरी पोल दर परत दर खुलने लगी| उसमें से कई लोगों के नाम सामने आए हैं|




पुलिस ने 14 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार किए गए दलाल लोग भिखारियों,नशेड़ियों को व अन्य जरूरतमंदो को पैसे की लालच देकर ब्लड निकला कर मोटी रकम पर ब्लड की सप्लाई करते थे| वही आज रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए पूरी घटना का खुलासा किया है जिस हॉस्पिटल के पास दलालों से पूछताछ व गिरफ्तारी हुई है उन हॉस्पिटल पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं फिलहाल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का दावा है कि जांच के दौरान जिस का नाम आएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।





बीते दिनों जिला अस्पताल में अवैध खून के काला कारोबारियों का वीडियो वायरल हुआ था जिस खबर को टीवी चैनलों ने प्रमुखता से दिखाया था खबर पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संविदा कर्मी की सेवा समाप्ति के साथ अन्य कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को सौंपी थी। तभी से लगातार सिटी मजिस्ट्रेट व जिलाधिकारी की नजर इन कारोबारियों पर थी और कल सूचना मिलने के बाद औषधि निरीक्षक व पुलिस टीम ने कार्रवाई की है जिससे स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।




कल देर रात थाना कोतवाली नगर में खून के अवैध कारोबारियों के खिलाफ 419- 20 ड्रग एक्ट कॉस्मेटिक एक्ट 18 व 27 धारा के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ है जिसमें से 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है| इस धंधे में संलिप्त लोग दा गोल्डन ब्लड के नाम से संस्था चलाते थे इसी की आड़ में यह कारोबार करते थे, जो लोग को ब्लड की जरूरत होती थी वह लोग भिखारी व अन्य लोगों को पैसे देकर उनका खून निकलवा कर मोटी रकम पर बेचते थे| इसमें से जिला अस्पताल में कार्यरत चंद प्रकाश के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत हुआ है और सतीश चंद्र पांडे कॉलेज के के के मिश्रा के खिलाफ भी अभियोग पंजीकृत किया गया है| कुल मिलाकर 14 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया |वही हॉस्पिटल के संचालक ने यह बात साफ कर दी है कि जो भी कार्रवाई पुलिस करें पूरी जांच-पड़ताल के बाद करें।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।