मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: कुंए में गिरे बछड़े को निकालने के प्रयास में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

● कुएं में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत● रेस्क्यू ऑपरेशन भी नहीं बचा सका जिंदगीगोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज कुंए में गिरे एक बछड़े को निकालने का प्रयास कर रहे 5 युवक जहरीली गैस की चपेट मे…

गोंडा: कुंए में गिरे बछड़े को निकालने के प्रयास में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत
गोंडा: कुंए में गिरे बछड़े को निकालने के प्रयास में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

● कुएं में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

● रेस्क्यू ऑपरेशन भी नहीं बचा सका जिंदगी



गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में  आज कुंए में गिरे एक बछड़े को निकालने का प्रयास कर रहे 5 युवक जहरीली गैस की चपेट मे आकर पांच युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना के बाद मोहल्ले में कोहराम मच गया।बताते चले कि बछड़े को बचाने के लिए एक के बाद एक 5 युवकों कुए में उतरे और बेहोश होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर की टीम रेस्क्यू कर 5 युवक को बिहोसी की हालत में निकला गया जिसके बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्यवाही में जुट गई है।




जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के महराजगंज मोहल्ले का है निष्प्रयोज्य कुंए मे आज एक बछड़ा गिर गया। बछड़े को निकालने के लिए पास की ही एक युवक कुंए मे उतर गया लेकिन कुंए मे उतरते ही वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। युवक के बचाने बाद एक के बाद एक 5 युवक कुंए मे उतर गये और सभी बेहोश हो गए। यह देख मोहल्ले मे हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस न फायर की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है फायर टीम ने कुंए मे पानी भरकर बछडे़ समेत सभी 5 युवकों को बाहर निकाल लिया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 5 युवक वैभव,दिनेश,रवि शंकर,विष्णु दयाल,मन्नू सैनी को मृत घोषित किया।




वहीं मौके पर पहुचे जिलाधिकारी डॉ0 नितिन बंसल ने बताया कि कुंए मे एक बछडा गिर गया था। उसे निकालने के लिए युवक इस कुंए मे उतरते ही और बेहोश होेते गए। कुंए मे कोई जहरीली गैस है जिसके प्रभाव से सभी बेहोश हुए हैं। 5 युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कार्यवाही में जुट गई है। मृतक के परिजनों को मुआवजा के लोए राजस्व टीम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।