मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: अपहरण मामले में आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर पीड़ित परिजनों पर किया हमला, धर्मांतरण व लव जिहाद के मामले में आठ नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में थाना कर्नलगंज क्षेत्र के में बीते 16 अक्टूबर को एक समुदाय की लड़की को दूसरे समुदाय के लड़के पर अपहरण करने का आरोप लगा था| परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा पं…

गोंडा: अपहरण मामले में आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर पीड़ित परिजनों पर किया हमला, धर्मांतरण व लव जिहाद के मामले में आठ नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
गोंडा: अपहरण मामले में आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर पीड़ित परिजनों पर किया हमला, धर्मांतरण व लव जिहाद के मामले में आठ नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  यूपी के गोंडा जिले में थाना कर्नलगंज क्षेत्र के में बीते 16 अक्टूबर को एक समुदाय की लड़की को दूसरे समुदाय के लड़के पर अपहरण करने का आरोप लगा था| परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था| लेकिन इस घटना में नया मोड़ तब आया जब लड़की के परिजनों ने लड़के के परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए|



 परिजनों का कहना है कि पूरे मामले में सुलह समझौता के लिए घर पर आए और दबाव बनाने लगे जब हम लोग नहीं माने तो उन लोगों चाकू से हमला कर दिए अब परिजन पूरे मामले पर धर्मांतरण लव जिहाद सहित अन्य आरोप लगा रहे हैं| परिजन की तहरीर पर पुलिस ने कई लोगो पर कई आरोपों के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है| वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर कई आरोप लगाए गए हैं जिसके तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस कार्यवाही में जुट गई है|




वीओ -जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 तारीख को युवती घर से गायब हो गई उसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी में जुट गई| पुलिस ने इस मामले में 21 अक्टूबर को लड़की की बरामदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज कार्यवाही में जुट गई है। वही इस मामले में आरोपी के परिजन 26 अक्टूबर पीड़ित लड़की के घर पहुच कर पहले सुलह करने का दबाव बनाने लगे उसके बाद जब पीड़ित के परिजनों से सुलह करने से मना कर दिया तो आरोपी के परिजनों ने हमला बोल पीड़ित लड़की के पिता पर चाकू से हमला कर दिया|




 इस घटना में घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल लगाया गया| उसके बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तहरीर पर 8 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई| वही जब इस बारे में परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि,''हमारी बेटी को 16 तारिक को युवक ने अपहरण कर लिया था। हमने उसकी तहरीर थाने पर दी लड़की बरामद हुई और लड़के को पुलिस ने जेल भेज दिया उसके बाद वह लोग हमारे घर आए और दबाव बनाने लगे कि लड़की सुलह समझौता कर लो पैसे का लालच दिया |जब हम नहीं माने तो हमारे ऊपर चाकुओं से वार करके चले गए|




उन्होंने आगे बताया कि,''  लड़की का उन्होंने धर्मांतरण भी कराया है और कहा कि लड़की को हम बाहर भेज देंगे| इसके लिए हम मुझे लालच दिया जब हम नहीं माने तो हमारे हाथ पर चाकू से वार किया और मारपीट कर भाग गए| हमारी लड़की को वह लोग विदेश कहीं बाहर भेजने की बात कर रहे थे.. उन्होंने लव जिहाद किया और धर्मांतरण कराया है कुवारी लड़की का ब्रेनवाश करके उसे अपनी तरफ मोटिवेट कर लिया है|




वहीं पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि दिनांक 17 अक्टूबर को थाना करनैलगंज क्षेत्र में एक तहरीर प्राप्त हुई थी जिसमें एक युवती के अपहरण की घटना बताई गई थी जो आरोपी युवक था वह दूसरे संप्रदाय का था| इसमें पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया| लड़की की बरामदगी तत्काल सुनिश्चित कराई गई साथ ही साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है| 




पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,'' इस मामले में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है| वहीं बीती रात लड़की पक्ष ने एक तहरीर दी जिसमें जो लड़का पक्ष है उसके परिजनों द्वारा मारपीट व अन्य आरोप लगाया.. इसमें भी अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है| घटना की जानकारी के बाद तत्काल सीनियर अफसरों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसमें सभी एंगल से विवेचना कारवाही प्रचलित है जो जो भी सत्यता इसमें सामने आएगी उसके अनुरूप विधिक कार्यवाही की जाएगी|






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।