मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने गोंडा पहुँचे योगी के मंत्री ने बाढ़ का ठीकरा नेपाल पर फोड़ा

गोंडा: खबर यूपी के गोंडा से है जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री अनिल राजभर व जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण व बाढ़ समीक्…

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने गोंडा पहुँचे योगी के मंत्री ने बाढ़ का ठीकरा नेपाल पर फोड़ा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने गोंडा पहुँचे योगी के मंत्री ने बाढ़ का ठीकरा नेपाल पर फोड़ा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर यूपी के गोंडा से है जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री अनिल राजभर व जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण व बाढ़ समीक्षा करने आज गोंडा पहुँचे| गोंडा में तरबगंज तहसील के ऐली परसौली गांव के विशुनपुरवा मजरे के पास भिखारीपुर सकरौर तटबंध के एक 45 मीटर हिस्से के कटने के बाद आयी बाढ़ की विभीषिका का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद निरीक्षण भवन में अधिकारियों संग बैठक कर बाढ़ पीड़ितों को राहत व बचाव को युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिये। वहीं मीडिया को मंत्री अनिल राजभर ने दिया रटा रटाया बयान।





बाढ़ निरीक्षण करने आये मंत्री अनिल राजभर ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुये कहा कि नेपाल से अतिरिक्त जल छोड़ने से बढ़े जल दबाव से बांध का कुछ हिस्सा भले ही कट गया हो लेकिन तत्काल अधिकारियों द्वारा युद्धस्तर पर किये जा रहे मरम्मत की वजह से बाढ़ का फैलाव रोकने मे सफल रहे। मरम्मत के नाम पर करोड़ों खर्च होने के बावजूद बंधा कटने के सवाल पर मंत्री नें कहा कि बांध कटने को लेकर जांच करायी जा रही हैं। 




इस सिलसिले मे लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं व प्रशासनिक अधिकारियों को दंडित किया जायेगा। ओलख नें कहा कि मुख्यमंत्री योगी और मंत्रालय दिनरात पूरी तन्मयता और लगन से बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाये हुये हैं। 




मंत्रियों ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राहत सामग्रियां वितरित की जाये। पशुओं के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। इधर, तरबगंज क्षेत्र के ऐली परसौली गांव के विशुनपुरवा मजरे के पास गुरुवार को भिखारीपुर सकरौर तटबंध का करीब 45 मीटर हिस्सा कटकर नदी मे समांने से आसपास के करीब दो दर्जन पुरवे घाघरा व सरयू नदियों मे आयी बाढ़ की जद मे आ गये हैं। लगातार जारी कटान से तटवर्ती सौनौली मोहम्मदपुर, ऐली परसौली, तुलसीपुर मांझा समेत करीब चौबीस गावों के ग्रामीण भयभीत हैं।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।