गोंडा: प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
गोंडा: जिले में मंगलवार को 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे जहाँ पर मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ध्वजारोहण कर त…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा: प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: जिले में मंगलवार को 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे जहाँ पर मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उसके बाद मंत्री ने परेड में लगे सभी जवानों द्वारा सलामी ली। इस अवसर पर जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 अधिकारी व कर्मचारीगणों को सराहनीय डिस्क प्रदान किया गया।
वही जनपद की कई बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश व अपह्रत छात्र गौरव हलधर की बरामदगी और अभियुक्तो की गिरफ्तारी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सर्विलांस सेल में तैनात मुख्य आरक्षी राजू सिंह , अमितेश सिंह व आरक्षी हृदय नारायण दीक्षित को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्विलांस सेल में तैनात राजू सिंह व आरक्षी हृदय नारायण दीक्षित ने जनपद में हुए बड़े आपराधिक मामले में उत्कृष्ट कार्य करते हुए खुलासा व अपराधियों को पकड़वाने में काफी मदद की है।
इसके साथ ही कुशल उद्घोषक का कार्य करने के कारण हृदय दीक्षित को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह, मंडलायुक्त देवीपाटन एसवीएस रंगाराव,जिलाधिकारी गोंडा मार्कंडेय शाही,पुलिस अधीक्षक गोंडा शैलेश कुमार पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।