श्रावस्ती: 'समाजवादी किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा' का किया गया आयोजन
श्रावस्ती: श्रावस्ती जिले में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों के आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय पर्व पर जनपद…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
श्रावस्ती: 'समाजवादी किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा' का किया गया आयोजन | फ़ोटो: TVL News
श्रावस्ती: श्रावस्ती जिले में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों के आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय पर्व पर जनपद श्रावस्ती के तहसील इकौना पर विधानसभा श्रावस्ती के संभावित उम्मीदवार अमर यादव के नेतृत्व में "समाजवादी किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा" का आयोजन निर्धारित हुआ था।
सपा नेता अमर यादव को पुलिस-प्रशासन इकौना जाते वक्त कटरा में ही रोक दिया। जिस पर सैकड़ों समाजवादी साथियों के साथ अमर यादव और पुलिस प्रशासन के बीच 3 घंटे से ज्यादा तक संघर्ष चला। जिसके बाद अमर यादव अपने समर्थकों के साथ पैदल और किसानों के साथ पैदल इकौना पहुंचे जहां पर सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर के साथ अपनी मांगों को लेकर एकत्रित थे।
वहां पुलिस ने समाजवादियों और अन्नदाताओं पर बल का प्रयोग किया तथा ट्रैक्टरों पर लगे हुए राष्ट्रीय ध्वज व समाजवादी पार्टी के झंडो को जबरन उतरवा दिया। जहां पर सपा नेता अमर यादव के साथ समाजवादी पार्टी श्रावस्ती के उपाध्यक्ष श्री राम कुमार शुक्ला ,श्री विश्वजीत यादव आदि सैकड़ों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 18 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।