मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Gonda News: दुल्हन करती रही इंतजार......नहीं पहुंची बारात, फोन पर तोड़ी शादी....निकाह के दिन शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा पीड़ित परिवार

Gonda: खबर गोंडा से है जहां दहेज लोभियों द्वारा जिंदगी लेने की तो खबरें आपने बहुत देखी और सुनी होंगी लेकिन आज जो खबर आप दिखाने जा रहे हैं उसमें दहेज नहीं मिला तो बारात ही नहीं आई। दहेज न मिलने पर लड़क…

Gonda News: दुल्हन करती रही इंतजार......नहीं पहुंची बारात, फोन पर तोड़ी शादी....निकाह के दिन शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा पीड़ित परिवार
Gonda News: दुल्हन करती रही इंतजार......नहीं पहुंची बारात, फोन पर तोड़ी शादी....निकाह के दिन शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा पीड़ित परिवार | फ़ोटो: TVL News

Gonda: खबर गोंडा से है जहां दहेज लोभियों द्वारा जिंदगी लेने की तो खबरें आपने बहुत देखी और सुनी होंगी लेकिन आज जो खबर आप दिखाने जा रहे हैं उसमें दहेज नहीं मिला तो बारात ही नहीं आई। दहेज न मिलने पर लड़कियों का अरमान तोड़ दिया गया और घर की इज्जत तार - तार कर दी गई। निकाह के लिए मुकर्रर हुई तारीख के दिन ही लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। जी हाँ पूरा मामला यूपी के गोंडा जिले का है जहाँ पर लड़के वालों ने रिश्ता सिर्फ इसलिए तोड़ दिया कि उनको दहेज में कुछ और रुपए व एक मोटर साइकिल चाहिए थी जो लड़की का गरीब परिवार न दे सका। फिर क्या था लड़केवालो ने फोन करके निकाह तोड़ने की बात कही और रिश्ता तोड़ दिया। 




- जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज के रहने वाले जाकिर अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी सनाया इदरीसी व राबिया इदरीसी का विवाह थाना करनैलगंज क्षेत्र के सकरौरा गांव निवासी रिजवान व रियाज से तय किया था। 




2 साल पहले 25 नवंबर 2019 को मँगनी भी हुई थी जिसमे लड़के वाले की तरफ से डेढ़ सौ लोग आए थे जिनके खाने-पीने का भी इंतजाम लड़की के परिवार वालों ने किया था और कल यानी 2 अगस्त, 2021 के दिन निकाह की तारीख भी तय हुई थी लेकिन ऐन वक्त पर लड़के वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया और फोन करके कहा की 2-2 लाख हम लोगों को दीजिए तब हम लोग शादी करेंगे।



 दूल्हे की माँ अख्तर बानो ने बाकायदा फोन कर लड़की वालों से पैसों की मांग की और न मिलने पर शादी करने से मना कर दिया। यह जानकारी मिलने पर लड़की पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया और गम का माहौल छा गया। 




पीड़ित पिता जाकिर अली ने बताया कि पहले इन लोगों ने दान दहेज की बात नहीं की थी लेकिन अब यह लोग दहेज की बात कह रहे है। उसके द्वारा असमर्थता जताने पर इन लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। अब लड़की के मां-बाप पुलिस कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे है। इंसाफ पाने के लिए आस लगाए बैठा परिवार गमजदा है और अब देखना यह है कि क्या लड़की पक्ष वालों को न्याय मिल पाता है या नहीं क्या उनकी शादी हो पाती है या नहीं वहीं पुलिस इस पूरे मामले पर फिलहाल चुप्पी साधे हुये है।





Visuals

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।