गोंडा:सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवाहन पर यूपी के गोंडा जिले में आज सपा जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता ने 22 सूत्री मांगों को लेकर सरकार की नीतियों के विरोध में सपा कार्यालय परिसर में थाली पीठ कर सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। सपा के प्रदर्शन में पूर्व प्रत्याशी सपा सूरज सिंह,पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला,सपा प्रवक्ता राजेश दीक्षित सहित जिले के सैकड़ो की संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर जाना चाह रहे थे जहां पर ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौपने का कार्यक्रम था लेकिन पुलिस पहले से मौजूद थे शहर के सभी चौराहों पर नाके बंदी की कर सपा कार्यकर्ताओं को कार्यालय से बाहर निकलने नहीं दिया और कार्यालय के पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ने सपा नेता सूरज सिंह,नंदिता शुक्ला व सपा नेता व कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में 22 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन कर रहे।
प्रदर्शन कर रहे सपा नेता सूरत सिंह ने बताया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आवाहन पर आज सरकार की नीतियों के विरोध में गोंडा में 22 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं उनका कार्यक्रम सपा कार्यालय से मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यलय परिसर पहुच कर ज्ञापन सौंपने का था लेकिन पुलिस ने उनको कार्यालय को घेरा बंदी कर लिया, नेताओं को कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया|
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ही आ गई और यहीं पर उनको 22 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा और अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई है वही उन्होंने कहा कि अगर सरकार इतनी डर गई है कि अब सपा कार्यकर्ताओं को कार्यालय पर ही बंद कर दिया जाएगा प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा तो आने वाले समय में सपा आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगी।