मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“खाता ना बही-जौन जनता कहै वही सही” को अपना माथे पर शिरोधार्य करते हुए काम करता रहूंगा- सूरज सिंह

● सपा सरकार बनने पर ब्याज सहित गन्ना किसानों का भुगतान करवाऊंगागोंडा: बाबा योगेश्वर नाथ के पावन धाम के प्रांगण में आयोजित विजय संकल्प चौपाल के कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए पूर्व प्…

“खाता ना बही-जौन जनता कहै वही सही” को अपना माथे पर शिरोधार्य करते हुए काम करता रहूंगा- सूरज सिंह
“खाता ना बही-जौन जनता कहै वही सही” को अपना माथे पर शिरोधार्य करते हुए काम करता रहूंगा- सूरज सिंह | फ़ोटो: TVL News

● सपा सरकार बनने पर ब्याज सहित गन्ना किसानों का भुगतान करवाऊंगा


गोंडा:  बाबा योगेश्वर नाथ के पावन धाम के प्रांगण में आयोजित विजय संकल्प चौपाल के कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा गोंडा सूरज सिंह ने कहा कि जब सपा सरकार बनेगी तब गन्ना किसानों का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाऊँगा। सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा ने गरीब को और गरीब अमीर को ज्यादा अमीर बनाने का काम किया है। सूरज सिंह ने कहा कि जो प्यार और सम्मान आप लोग बरसों से हमारे पिता स्वर्गीय पंडित सिंह को देते आए हैं आज मैं दामन फैलाकर आपका वही प्यार और आशीर्वाद बाबा योगेश्वर नाथ को साक्षी मानकर मांगने आया हूं। मैं नेता नहीं हूं बल्कि स्वर्गीय मंत्री जी ने आप सब की सेवा के लिए मुझे भेजा है। सूरज सिंह ने कहा कि आज जनता महंगाई, बेरोजगारी , भ्रष्टाचार और पुलिस द्वारा अवैध वसूली से परेशान है! सूरज सिंह ने कहा कि मैं अपने पिता स्वर्गीय पंडित सिंह जी के बताए आदर्शवाक्य "खाता ना बही-जौन जनता कहै वही सही" को अपना माथे पर शिरोधार्य करते हुए काम करता रहूंगा।



सूरज सिंह ने कहा कि काजीदेवर न्याय पंचायत की जनता का अमिट लगाव हमारे पिता स्वर्गीय पंडित सिंह जी से था और घर घर के बड़े बुजुर्गों का मंत्री जी सम्मान करते थे और हमको भी संस्कार में वही सम्मान करना सिखाया है| सूरज सिंह ने कहा कि हमारे पिता स्वर्गीय पंडित सिंह जी कैबिनेट मंत्री होते हुए भी जनता जनार्दन की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे उसी तरह मैं भी आप के मान सम्मान हेतु 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा।



सूरज सिंह ने कहा कि आज की जनसभा देख कर लग रहा है कि बाबा योगेश्वर नाथ और मेरे पिता स्वर्गीय पंडित सिंह जी भरपूर आशीर्वाद देने का काम कर रहे हैं। सूरज सिंह ने कहा कि हमारा घर आम जनमानस के लिए 24 घंटे खुला था और खुला रहेगा हमारे घर पर कोई प्रतिनिधि नहीं रहता है ,बल्कि जनता जनार्दन ही हमारी मालिक है और हमारा प्रतिनिधि है।



सूरज सिंह ने आम जनमानस से अपील किया कि आप किसी के धमकी से ना घबराए बल्कि भारत के संविधान में जो एक वोट का अधिकार मिला है उसका प्रयोग करते हुए आने वाले समय में साइकिल वाले खाने पर बटन दबाकर अपने बेटे को अपना सेवक चुनने का काम करें!



दर्जीकुआँ, वीरपुर बिशेन, मलथुआ शाहजोत, नेवारी, सुल्तानजोत, बिरवा बभनी, गोविंदपारा, रुपईडीह, सैदवापुर, काजीदेवर, चौरी हर्सोपट्टी, इमिलिया मिश्र, सिसवरिया, अकमा, कस्तुआ, कुंदुरखी, खिरईखिरवा, डड़वा दसौतिया आदि ग्राम सभा के लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेश दीक्षित ने किया।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।