मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आप की सरकार बनी तो 18+ महिलाओं को हर महीने देंगे 1000: लखनऊ में बोले केजरीवाल- BJP कहती है महिलाओं को हज़ार-हज़ार रुपए दे दिए तो महिलाएं बिगड़ जाएंगी, मैंने कहा तुमने हज़ारों रुपए डकार लिए...

लखनऊ : लखनऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने योगी सरकार पर निशाना साधा| लखनऊ में रैली के दौरान केजरीवाल ने ऐलान किया है कि AAP की सरकार बनी तो 18…

आप की सरकार बनी तो 18+ महिलाओं को हर महीने देंगे 1000: लखनऊ में बोले केजरीवाल- BJP कहती है महिलाओं को हज़ार-हज़ार रुपए दे दिए तो महिलाएं बिगड़ जाएंगी, मैंने कहा तुमने हज़ारों रुपए डकार लिए...
आप की सरकार बनी तो 18+ महिलाओं को हर महीने देंगे 1000: लखनऊ में बोले केजरीवाल- BJP कहती है महिलाओं को हज़ार-हज़ार रुपए दे दिए तो महिलाएं बिगड़ जाएंगी, मैंने कहा तुमने हज़ारों रुपए डकार लिए... — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : लखनऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने योगी सरकार पर निशाना साधा|  लखनऊ में रैली के दौरान केजरीवाल ने ऐलान किया है कि  AAP की सरकार बनी तो 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को ₹ 1000 हर महीना देंगे। उन्होंने कहा,''''पिछले 5 साल में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सिर्फ श्मशान घाट बनवाएं और ना केवल श्मशान घाट बनवाए बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को वहां पहुंचाया। कोरोना के दौरान सबसे खराब व्यवस्था उत्तर प्रदेश में हुई थी|



 केजरीवाल ने कहा,''''हमारी सरकार आने पर 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हम हर महीने 1000 रुपए देंगे। BJP ने कहा कि महिलाओं को हज़ार-हज़ार रुपए दे दिए तो महिलाएं बिगड़ जाएंगी। मैंने कहा तुमने हज़ारों रुपए डकार लिए तुम नहीं बिगड़े, हज़ार रुपए में महिलाएं बिगड़ जाएंगी?|



CM केजरीवाल ने कहा,'''75 साल में इन पार्टियों ने जानबूझकर देश को गरीब और अशिक्षित रखा ताकि हम इनकी रैलियों में जाते रहें और इनके वोट बैंक बनते रहें। सरकारी स्कूलों को खराब रखा, 5 साल में अगर हमने दिल्ली के सरकारी स्कूल ठीक कर दिए तो क्या UP में नहीं हो सकते थे?




CM केजरीवाल ने कहा,''पूरी दिल्ली में Yogi के 850 Hoardings लगे हैं और Delhi Govt के 106 Hoarding लगे हैं। BJP ने आपके खून पसीने की कमाई का Tax का पैसा Ads में फूंक दिया क्योंकि इनसे सरकार नहीं चली। Yogi सरकार के Corona Mismanagement की पूरी दुनिया में थू-थू हुई। इसलिए इन्होंने America की Magazine में Ads देने में करोड़ों रुपए फूंक दिए । अगर इन्होंने अच्छा काम किया होता तो इन्हें इश्तिहार नहीं देने पड़ते । 



मेरे FREE बिजली, पानी देने से अमित शाह और योगी को तकलीफ होती है, क्योंकि अगर मैंने सारा पैसा जनता में बांट दिया तो इनके खाने के लिए कुछ नहीं बचेगा।  







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।