नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामलों में तेजी के बाद अब सुप्रीम कोर्ट वर्चुअल माध्यम से काम करेंगी| सुप्रीम कोर्ट ने कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए 3 जनवरी से 2 सप्ताह के लिए सिर्फ वर्चुअल माध्यम से सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि,''देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेजी से बढ़ना शुरू हो गई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के साथ ही ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं| पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3194 मामले सामने आए हैं, जो शनिवार के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा हैं|
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.59 फीसदी पहुंच गया है| पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1156 लोग कोरोना से उबरे हैं| दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 8397 तक पहुंच गई है|
वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और कोविड संक्रमितों का आंकड़ा छलांग मार रहा है लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से चिंता नहीं करने को कहा है| उन्होंने आज ही (रविवार, 2 जनवरी) को एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील की|
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में 29 दिसम्बर को कोविड के 923 मामले सामने आए थे जो, 30 को बढ़कर 1313, 31 दिसंबर को 1796 और 1 जनवरी को 2716 केस हो गए. उन्होंने कहा कि आज शाम तक यह आंकड़ा बढ़कर करीब 3100 हो जाएगा| CM अरविंद केजरीवाल ने कहा,'' लोगों को डरने की ज़रूरत नहीं है। दिल्ली में कोरोना के रोज़ करीब 2,500 से 3,000 मामले आ रहे हैं।