मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: झाड़-फूंक के नाम पर 6 माह तक महिला के साथ करता रहा रेप, नाबालिग बेटी के साथ की छेड़छाड़, बेटे को लटकाकर मार डाला; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोंडा: गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है| थाना कोतवाली नगर…

गोंडा: झाड़-फूंक के नाम पर 6 माह तक महिला के साथ करता रहा रेप, नाबालिग बेटी के साथ की छेड़छाड़, बेटे को लटकाकर मार डाला; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोंडा: झाड़-फूंक के नाम पर 6 माह तक महिला के साथ करता रहा रेप, नाबालिग बेटी के साथ की छेड़छाड़, बेटे को लटकाकर मार डाला; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है| थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत पंतनगर के काशीराम कॉलोनी निवासी मोहम्मद जैनुल आबदीन ने झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ 6 महीने तक जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उसकी नाबालिग बेटी (14)के साथ दुर्व्यवहार किया| पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहम्मद जैनुल आबदीन गिरफ्तार किया| 



पीड़िता ने गुरुवार (17 नवंबर, 2022) को थाना कोतवाली नगर पर मोहम्मद जैनुल आबदीन पुत्र अली बख्श निवासी काशीराम कॉलोनी पंतनगर, के खिलाफ झाड़-फूंक के बहाने उसके साथ जबरन संबंध बनाने व अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी| 


दलित महिला ने दी गई तहरीर में कहा कि, उसके घर के सामने मुहम्मद जैनुल आबदीन रहता है। वह झाड़ फूंक का कार्य करता है। झाड़ फूंक के बहाने वह महिला के घर आने-जाने लगा। झाड़ फूंक के नाम पर मौलाना उसके साथ छह माह से शारीरिक शोषण कर रहा है|उसकी बेटी के साथ भी छेड़खानी कर गलत काम करने का प्रयास करता था। जब इसको उसके बेटे (16) ने देख लिया तो बेटा विरोध करने लगा। बेटे ने जैनुल को घर न आने की चेतावनी दी। बेटे के विरोध करने पर मौलाना ने उसके बेटे को बांधकर पंखे से लटका दिया| जिससे उसकी मौत हो गई|



पुलिस ने बताया कि,'महिला की शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-828/22, धारा 376, 304, 354, 323, 504, 506, 452 भादवि0, 7/8 पास्को एक्ट व 3 / (2) 5 एससी एसटी एक्ट बनाम मोहम्मद जैनुल आबदीन पुत्र अली बख्श के उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि,थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक पड़ोसी पर झाड़-फूंक के नाम पर 6 महीने तक शारीरिक संबंध बनाने और इसकी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज़ कराई। मामला दर्ज़ करके अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया है|



सीओ सिटी ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक जैनुल आबदीन पर यह आरोप लगाया है कि झाड़ फूंक के नाम पर इसके साथ 6 माह से शारीरिक संबंध बनाए रखा तथा इसके बेटी के साथ भी लगातार छेड़छाड़ करता रहा। जब इसका विरोध महिला के बेटे ने किया तो उसे भी मोहम्मद जैनुल आबदीन ने फांसी पर लटका दिया गया। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।