मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Gujarat polls 2022: पांच दिसंबर को गुजरात में दूसरे फेज की वोटिंग, 61 पार्टीयों के 833 उम्मीदवार मैदान में

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण /आखिरी चरण का मतदान सोमवार 5 दिसंबर को होगा| हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| दूसरे चरण में 14 जिलों की 9…

Gujarat polls 2022: पांच दिसंबर को गुजरात में दूसरे फेज की वोटिंग, 61 पार्टीयों के 833 उम्मीदवार मैदान में
Gujarat polls 2022: पांच दिसंबर को गुजरात में दूसरे फेज की वोटिंग, 61 पार्टीयों के 833 उम्मीदवार मैदान में | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण /आखिरी चरण का मतदान सोमवार  5 दिसंबर को होगा| हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।


गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 विधानसभा सीटों के लिए 833 कैंडिडेट्स मैदान में हैं| अहमदाबाद की 21 सीटों पर सबसे ज्यादा 249 उम्मीदवार हैं| बनासकांठा की नौ सीटों के लिए 75, वडोदरा की दस सीटों के लिए 72 उम्मीदवार, आणंद की सात सीटों के लिए 69 उम्मीदवार और महेसाणा की सात सीटों के लिए 63 उम्मीदवार मैदान में हैं|



इसके अलावा गांधीनगर की पाँच सीटों के लिए 50 उम्मीदवार, खेडा की छह सीटों के लिए 44 उम्मीदवार, पाटन की चार सीटों के लिए 43 उम्मीदवार, पंचमहल की पाँच सीटों के लिए 38 उम्मीदवार, दाहोद की छह सीटों के लिए 35 उम्मीदवार, अरवली की तीन सीटों के लिए 30 उम्मीदवार, साबरकांठा की चार सीटों के लिए 26 उम्मीदवार, महीसागर की तीन सीटों के लिए 22 और छोटा उदयपुर की 3 सीटों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में हैं.


दूसरे चरण में कुल मतदाता 25158730: CEO

गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक,'' दूसरे चरण के मतदान में 61 राजनीतिक पार्टीयों के 833 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। इसमें कुल मतदाता 2,51,58,730 हैं जिसमें से पुरुष मतदाता 1,29,26,501 हैं, महिला मतदाता 1,22,31,335 हैं और अन्य मतदाता 894 हैं। 



दूसरे चरण में 26409  पोलिंग स्टेशन:CEO
गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने बताया,'''दूसरे चरण के मतदान के लिए 26,409  पोलिंग स्टेशन हैं| हम इसमें 37,432 बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट 36,157 और VVPAT 40,066 इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान कर्मचारियों की संख्या 1,13,325 हैं|


सारे जरूरी इंतेज़ाम कर लिए गए:अहमदाबाद DM

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अहमदाबाद में तैयारी चल रही हैं। अहमदाबाद के DM धवल पटेल ने बताया, "यहां कुल 21 विधानसभा क्षेत्र हैं। चुनाव के लिए जरूरी सामग्री, EVM और कर्माचरियों को तैनात करने की कार्रवाई कर ली गई है। गिनती स्थल की जगह पर सारे जरूरी इंतेज़ाम कर लिए गए हैं।"



Gujarat Assembly Election 2022: पहले चरण का मतदान खत्म








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।