मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर: पुलिस ने सब्ज़ी विक्रेता का तराजू 'रेलव ट्रैक' पर फेंका, उठाते समय ट्रेन की चपेट में आया, दोनों पैर कटे; हेड कांस्टेबल निलंबित

कानपुर: कानपुर में कल्याणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान चलाया जिसमें सब्ज़ी विक्रेता ट्रेन की चपेट में आया और उसके पैर कट गए। दरअसल, बताया जा रहा है कि, कल्याणपुर थाने…

कानपुर: पुलिस ने सब्ज़ी विक्रेता का तराजू 'रेलव ट्रैक' पर फेंका, उठाते समय ट्रेन की चपेट में आया, दोनों पैर कटे; हेड कांस्टेबल निलंबित
कानपुर: पुलिस ने सब्ज़ी विक्रेता का तराजू 'रेलव ट्रैक' पर फेंका, उठाते समय ट्रेन की चपेट में आया, दोनों पैर कटे; हेड कांस्टेबल निलंबित | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: कानपुर में कल्याणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान चलाया जिसमें सब्ज़ी विक्रेता ट्रेन की चपेट में आया और उसके पैर कट गए। दरअसल, बताया जा रहा है कि, कल्याणपुर थाने के हेड कॉन्स्टेबल ने सब्ज़ी विक्रेता को पीटा और फिर उसका तराजू रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया| जब वह तराजू उठाने गया तो, ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके पैर कट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसे PGI लखनऊ रेफर कर दिया गया।



DCP वेस्ट ने बदसलूकी करने वाले हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर साहब नगर के रहने वाला 18 वर्षीय असलम उर्फ लड्डू सब्जी बेचता है। रोज की तरह शुक्रवार शाम को (1 दिसंबर 2022 को)  भी वह कल्याणपुर क्रॉसिंग के बगल जीटी रोड किनारे सब्जी बेच रहा था। आरोप है कि इस दौरान इंदिरा नगर चौकी में तैनात दरोगा शादाब खान और हेड कॉन्स्टेबल राकेश ने उससे मारपीट की।


हेड कॉन्स्टेबल राकेश ने फुटपाथ पर सब्जी लगाने के चलते पहले अर्शलान को जमकर पीटा और गाली-गलौज करते हुए रेलवे पटरी पर तराजू उठाकर फेंक दिया। वह क्रासिंग पर पड़े तराजू को उठाने के लिए दौड़ा। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए।


कानपुर पश्चिम के DCP विजय ढुल ने बताया, "कल्याणपुर पुलिस स्थानीय स्तर पर अतिक्रमण हटा रही थी।" 'इस दौरान हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने लापरवाही बरती और यह स्थिति पैदा हुई और असलम ट्रेन की चपेट में आ गया। हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम इलाज कर रही है और अच्छी चिकित्सा सुविधा देने का आश्वासन उसके परिजनों को दिया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।